{"_id":"607138318ebc3ec7522918db","slug":"ayesha-takia-birthday-lesser-known-facts-about-wanted-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 साल की उम्र में करियर शुरू करने वालीं आयशा टाकिया ने शादी के लिए अपनाया इस्लाम, सर्जरी को लेकर हुईं ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
15 साल की उम्र में करियर शुरू करने वालीं आयशा टाकिया ने शादी के लिए अपनाया इस्लाम, सर्जरी को लेकर हुईं ट्रोल
'वॉन्टेड', 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'शादी से पहले', 'कैश', 'पाठशाला' और 'दे ताली' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री आयशा टाकिया (Ayesha Takia) का आज जन्मदिन है। आयशा टाकिया आज 35 साल की हो गई हैं। आयशा आज फिल्मों से भले ही दूर हो चुकी हों लेकिन सोशल मीडिया पर वो आज भी अपने फैंस का मनोरंजन करती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं आयशा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
2 of 5
आयशा टाकिया
- फोटो : फाइल फोटो
13 साल की उम्र में आयशा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। फाल्गुनी पाठक के एल्बम के गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाये' से आयशा को पहचान मिली। इसके अलावा वह कई विज्ञापनों में काम करती नजर आईं। 15 साल की उम्र में ही आयशा को बॉलीवुड से पहली फिल्म का ऑफर मिल गया। यह फिल्म थी 'सोचा ना था'।
3 of 5
सलमान खान और पति फरहान के साथ आयशा टाकिया
- फोटो : सोशल मीडिया
मॉडलिंग और म्यूजिक एलबम में आयशा को नोटिस किया जाने लगा और उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। आयशा टाकिया की पहली फिल्म 2004 में आई 'टार्जन द वंडर कार' थी। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। 2006 में उनकी फिल्म 'डोर' रिलीज हुई थी जिसके लिए उन्हें जी सिने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सलमान खान के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' आयशा की सबसे सफल फिल्म रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयशा टाकिया
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2000 से अब तक तक आयशा टाकिया के लुक में काफी बदलाव आ गया है। खबरों की मानें तो आयशा ने लिप्स, जॉ लाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई। महज 23 साल की उम्र में आयशा ने सपा नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ शादी रचाई। फरहान की हमसफर बनने के लिए आयशा ने अपना धर्म बदल लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
Ayesha Takia
- फोटो : File Photo
आयशा और फरहान का एक बेटा मिकैल आजमी है। शादी के बाद आयशा ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हो गईं। लेकिन उनकी तस्वीरें देखकर उन्हें पहचानना मुश्किल होता है। उनका लुक पहले से काफी बदल चुका है। आयशा सर्जरी की वजह से भी सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।