फिल्म इंडस्ट्री में सुंदर दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेना कोई नई बात नहीं है। कई हीरोइनें सुंदर दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवा लेती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मेकओवर के बाद ये एक्ट्रेसेस का बदला हुआ रूप फैंस को पसंद नहीं आता और उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए जबरन ट्रोल किया जाता है। आइए बात करते हैं उन अभिनेत्रियों की जो इस वजह से आलोचना झेल चुकी हैं।
{"_id":"5e0493e68ebc3e87ff46ce07","slug":"ayesha-takia-to-mouni-roy-actresses-who-gets-trolled-after-plastic-sugery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक सर्जरी की वजह से इन अभिनेत्रियों को किया गया ट्रोल, फैंस बोले- 'बिगाड़ लिया पूरा चेहरा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्लास्टिक सर्जरी की वजह से इन अभिनेत्रियों को किया गया ट्रोल, फैंस बोले- 'बिगाड़ लिया पूरा चेहरा'
Fri, 27 Dec 2019 07:47 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 27 Dec 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
bollywood celebs
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अनुष्का शर्मा
टीवी शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में जब अनुष्का शर्मा आईं तो उनके होठों को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जो चर्चा शुरू हो गई। उससे परेशान होकर उन्होंने ट्विटर में अपनी सफाई देते हुए लिखा, मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है और मेरे होठों के बदले रूप की वजह मेकअप है।

ayesha takia
आयशा टाकिया
फिल्मों से दूरी और मां बनने के बाद जब आयशा टाकिया एक इंवेंट में नजर आई तो उन्हें देखकर सब चौंक गए। दरअसल उनके होंठ काफी अलग लग रहे थे। उनके होंठों को देखकर लग रहा था कि उन्होंने होंठों की सर्जरी करवाई है। हालांकि आयशा ने इस बात से साफ इनकार किया। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा सर्जरी की वजह से ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सारा खान
- फोटो : Twitter
सारा खान
टीवी के पॉपुलर शो 'सपना बाबुल का-बिदाई' से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस सारा खान को उनकी लिप सर्जरी के लिए ट्रोल किया गया। उनको देख कर लग रहा था कि उन्होंने अपनी लिप की सर्जरी करवा ली हो। उनके लिप तस्वीरों में सूजे हुए दिखाई दिए थे।

ये भी पढ़ें- ऐसे शुरू हुई थी संगीता बिजलानी संग सलमान की लव स्टोरी, शादी के कार्ड तक छपे लेकिन...
विज्ञापन
Rakhi Sawant
- फोटो : Social Media
राखी सावंत
राखी सावंत ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अग्निचक्र' से की थी। खुद को और आकर्षक बनाने के लिए राखी ने सर्जरी का सहारा लिया। पहले उनके होंठ काफी पतले थे, ऐसे में उन्हें थोड़ा मोटा बनाने के लिए राखी ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। राखी ने कई सर्जरी करवाई है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स प्लास्टिक की दुकान तक कह चुके हैं। सोशल मीडिया पर आज भी लोग उन्हें ट्रोल करते हैं।