फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Ram Mandir: 'दर्शन करूंगा और आशीर्वाद लूंगा', अयोध्या राम मंदिर देखने के लिए उत्साहित हैं अभिषेक बच्चन

Thu, 11 Jan 2024 05:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 11 Jan 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Abhishek Bachchan shared his excitement for the Ram Mandir Pran Pratishtha ceremony
अभिषेक बच्चन और अयोध्या राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता फिल्मों के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में, अभिषेक राजस्थान में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट को लेकर जयपुर में मौजूद हैं, जहां उनकी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने खेल में भाग लिया है। कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए अभिनेता ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अपनी खुशी साझा की है। आइए जानते हैं अभिषेक ने क्या कहा है।

Ayodhya Ram Mandir Abhishek Bachchan shared his excitement for the Ram Mandir Pran Pratishtha ceremony
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया से बात करते हुए अभिषेक ने कहा, ''मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि मंदिर बनकर कैसा दिखता और भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए भी काफी उत्साहित हूं।'' बता दें कि कई बॉलीवुड सेलेब्स को अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए निमंत्रण मिला है। अब अभिषेक की इन बातों से लगता है कि वह भी राम लला के दर्शन करने का कोई मौका नहीं छोड़ने वाले हैं।

Sanam Puri: शादी के बंधन में बंधे गायक सनम पुरी, गर्लफ्रेंड के साथ थाईलैंड में रचाई शादी

Ayodhya Ram Mandir Abhishek Bachchan shared his excitement for the Ram Mandir Pran Pratishtha ceremony
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिषेक की इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, '22 जनवरी को आपकी मौजूदगी अनिवार्य है अभिषेक।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हम सभी एक बार फिर दिवाली मनाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। आम लोगों से लेकर बड़ी हस्तियों तक सभी को इस ऐतिहासिक दिन का इंतजार है।' एक और यूजर ने लिखा, 'आप के साथ हम सभी उत्साहित हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Abhishek Bachchan shared his excitement for the Ram Mandir Pran Pratishtha ceremony
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार, कंगना रणौत, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, हरिहरन, रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रणदीप हुडा जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स को अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए निमंत्रण मिला है। इन सेलेब्स ने निमंत्रण पत्र की तस्वीरें अपने फैंस के साथ भी साझा की हैं।

Twinkle Khanna: ट्विंकल ने जब इस शख्स को बताया था अपने पिता का नाम विनोद खन्ना, साझा किया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Abhishek Bachchan shared his excitement for the Ram Mandir Pran Pratishtha ceremony
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला बयूरो, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन पिछली बार सैयामी खेर के साथ फिल्म 'घूमर' में नजर आए थे। अब रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन साजिद नाडियाडवाला के साथ हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं इंस्टॉलमेंट हाउसफुल 5 में भी नजर आ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed