आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। देशभर में यह ऐतिहासिक पल उत्सव की तर्ज पर मनाया जाएगा। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या सज रही है और देशभर में लोग श्रीराम के भजन-पूजा में मगन हैं। इस खास मौके पर अगर आप भी भगवान श्रीराम की भक्ति में सराबोर होना चाहते हैं तो टीवी धारावाहिक भी इसका शानदार माध्यम हो सकते हैं। जी हां, ! रामायण पर कई शो बन चुके हैं, जो दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुए। आप यूट्यूब और ओटीटी पर इन्हें देख सकते हैं।
Shows Based On Ramayan: श्रीराम की भक्ति में सराबोर कर देंगे रामायण पर बने ये शो, दर्शकों के बीच हुए लोकप्रिय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रामायण' (1987)
रामानंद सागर की 'रामायण' का इस मामले में कोई जोड़ नहीं। यह आज भी दर्शकों का पसंदादी पौराणिक शो बना हुआ है। इसमें अरुण गोविल ने श्रीराम और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का रोल अदा किया। लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी और हनुमान का किरदार दारा सिंह ने अदा किया। रामानंद सागर के 'रामायण' शो के सारे एपिसोड यूट्यूब पर हैं। बताते चलें कि यह शो 1987 और 1988 के बीच डीडी नेशनल पर प्रसारित किया गया था। इसका निर्माण, लेखन और निर्देशन रामानंद सागर ने ही किया था। फिर कोविड 19 के दस्तक के बाद लगे लॉकडाउन के दौरान फिर से इसका प्रसारण किया गया और दर्शकों ने पूरे भक्तिभाव से इस शो को देखा।
रामायण (2001-2002)
रामानंद सागर की रामायण के बाद वर्ष 2002 में महाभारत बनाने वाले बलदेव राज चोपड़ा (बी आर चोपड़ा) और रवि चोपड़ा 'रामायण' लेकर आए। इसमें महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितीश भारद्वाज भगवान राम के किरदार में नजर आए। वहीं स्मृति ईरानी ने माता सीता का रोल निभाया। वहीं सुरिंदर पाल ने रावण का किरदार निभाया था। जी टीवी के इस शो में गजेन्द्र चौहान ने दशरथ का किरदार निभाया। इसे भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया।
'रामायण' (2008)
रामानंद सागर की रामायण के बाद इसी नाम से वर्ष 2008 में फिर एक धारावाहिक आया। दरअसल, 2008 में आई रामायण 1987 की सीरीज की रीमेक थी। इसमें देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने मुख्य किरदार अदा किए। सागर आर्ट्स द्वारा निर्मित यह शो इमेजिन टीवी पर प्रसारित किया गया था। इसका निर्देशन आनंद सागर ने किया।
रामायण (2012)
जी टीवी पर साल 2012 में फिर एक बार रामायण लोगों के सामने परोसी गई। इस शो से लोगों को उम्मीदें तो काफी थी, हालांकि इस बार यह शो लोगों द्वारा सिरे से नकार दिया गया। यह शो कब आया और कब चला गया पता ही नहीं चला। इस रामायण में राम का किरदार गगन मलिक ने तो रावण का किरदार सचिन त्यागी ने निभाया।