फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या फैसले पर सलीम खान के बाद अब जावेद अख्तर ने दी सलाह, बोले- 5 एकड़ जमीन पर बने...

Mon, 11 Nov 2019 11:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 11 Nov 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Verdict javed akhtar adviced to built hospital on 5 acre land
javed akhtar - फोटो : Social Media

अयोध्या विवाद मामले पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने 40 दिनों की सुनवाई के बाद यह फैसला दिया। पीठ ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया। इसके साथ ही मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ अलग से जमीन देने की बात कही। हाल ही में सलमान खान के पिता सलीम खान इस जमीन पर स्कूल बनाने की राय दी थी। अब गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने इस पर हॉस्पिटल बनाने की सलाह दी है।

Ayodhya Verdict javed akhtar adviced to built hospital on 5 acre land
javed akhtar

जावेद अख्तर ने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिए इस जमीन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- 'बहुत अच्छा होगा अगर इस 5 एकड़ जमीन पर चेरिटेबल हॉस्पिटल बनाने का फैसला किया जाएगा। इसे सभी समुदाय के लोगों का समर्थन भी मिलेगा।'
 



 

Ayodhya Verdict javed akhtar adviced to built hospital on 5 acre land
salim khan

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए सलीम खान ने कहा था कि अयोध्या में मुस्लिमों को दी जाने वाली पांच एकड़ भूमि पर स्कूल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि मोहब्बत जाहिर करिए और माफ करिये, अब इस मुद्दे को फिर से मत कुरेदिये, यहां से आगे बढ़िए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Verdict javed akhtar adviced to built hospital on 5 acre land
Salim Khan and Salman Khan - फोटो : file photo

मुस्लिमों को सलाह देते हुए सलीम खान ने कहा कि अब इस मामले पर बात न कर बुनियादी समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए। मुस्लमानों को स्कूल और अस्पताल की जरूरत है। अयोध्या में मस्जिद के लिए मिलने वाली पांच एकड़ जगह पर कॉलेज बने तो बेहतर होगा। नमाज तो ट्रेन, प्लेन  कहीं भी पढ़ी जा सकती है। अगर 22 करोड़ मुस्लिमों को अच्छी शिक्षा मिलेगी तो इस देश की बहुत सी कमियां खत्म हो जाएंगी

विज्ञापन
Ayodhya Verdict javed akhtar adviced to built hospital on 5 acre land
प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात पर सहमति जताते हुए सलीम खान ने कहा कि अयोध्या विवाद को खत्म कर हमें नई शुरुआत करनी चाहिए। हमें अब शांति की जरुरत है। हमें अपने प्रमुख मुद्दों पर ध्यान देकर भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। 

अयोध्या मामला: फैसले पर राखी सावंत ने वीडियो में दिया बयान, PM मोदी के बारे कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed