बात अगर इश्क, प्यार और मोहब्बत की हो तो बॉलीवुड सितारों को कैसे भूला जा सकता है। बी-टाउन में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनकी लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। आज हम आपको इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता आयुष्मान खुराना की प्रेम कहानी से रूबरू कराने वाले हैं। आयुष्मान इन दिनों अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में पूजा बनकर एक्टर किसी के रातों की नींद तो किसी के दिल का चैन चुरा रहे हैं। मगर क्या आपको पता है कि वह कौन हैं, जो आयुष्मान की रियल लाइफ ड्रीम गर्ल हैं? चलिए आप हम आपको आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
Love Story: 12वीं में ही ताहिरा पर दिल हार बैठे थे आयुष्मान, फिर ऐसे रचाई थी अपनी ड्रीम गर्ल से शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2012 में आई फिल्म विकी डोनर से आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में कदम रखा। अपनी दमदार एक्टिंग और मेहनत के दम पर एक्टर ने खुद को इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया है। आयुष्मान और ताहिरा की प्रेम कहानी किसी फिल्म की लव स्टोरी से कम नहीं है। बात उन दिनों की है, जब दोनों स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। स्कूल में शुरू हुई आयुष्मान-ताहिरा की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। मगर एक्टर के लिए अपनी लेडी लव का साथ पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आयुष्मान की ताहिरा से पहली मुलाकात हुई थी तब वह 12वीं क्लास में थे और वह फिजिक्स की कोचिंग लेने जाते थे। उसी दौरान उन्होंने ताहिरा को पहली बार देखा था और उन पर अपना दिल हार बैठे थे।
दोनों के परिवार के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। मगर इस बात की जानकारी आयुष्मान और ताहिरा को ही नहीं थी। एक बार आयुष्मान के पिता ने ताहिरा के परिवार को अपने घर डिनर पर बुलाया, तब दोनों एक-दूसरे देखकर हैरान रह गए। इस दौरान एक्टर ने ताहिरा के लिए एक गाना भी गाया था, जिससे वो काफी इम्प्रेस हुए थीं और इसके बाद दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों ने एक ही कॉलेज में एडमिशन लिया। आयुष्मान और ताहिरा के बीच का प्यार दिन पर दिन और गहरा होता गया और साल 2008 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
दोनों की शादी में एक वक्त ऐसा आया जब दोनों के बीच झगड़े होने लगे। साल 2018 में ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर हो गया। यह वो समय था, जब आयुष्मान का करियर पीक पर था और एक्टर एक के बाद एक हिट फिल्म दे रहे थे। दूसरी तरफ उनकी पत्नी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही थीं। मगर इस मुश्किल घड़ी में अभिनेता ने अपनी पत्नी का साथ नहीं छोड़ा। दोनों एक-दूसरे के साथ बने रहे। मगर दोनों के रिश्ते में कई बार ऐसा समय आया जब ताहिरा ने आयुष्मान से अलग होने का मन बना लिया था।
एक साक्षात्कार में ताहिरा अपने रिश्ते पर बात करते हुए था, 'जिंदगी में कुछ कई ऐसे मोड़ भी आए जब मैं अपने रिश्ते को खत्म कर देना चाहती थी। कई बार मैंने इसके लिए मन भी बना लिया था। मैं सोचती थी कि इस रिश्ते को अब और आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। मैंने कई बार हाथ खड़े किए, लेकिन आयुष्मान ने नहीं उन्होंने कभी भी मेरा साथ नहीं छोड़ा। हमने कैंसर से लड़ाई लड़ी और दोनों ने इस जंग को जीत लिया।' आज दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। उनके दो बच्चे हैं जिनके नाम विराजवीर और वरुष्का खुराना हैं।
यह भी पढ़ें- Jaane Jaan: 'जाने जान' का पहला लुक हुआ जारी, मां की भूमिका में दर्शकों का दिल जीतने को तैयार करीना कपूर