{"_id":"5f7531e024c1cf20110fa9d8","slug":"ayushmann-khurrana-and-vaani-kapoor-starring-upcoming-film-to-shoot-in-chandigarh-from-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: चंडीगढ़ में इसी महीने शुरू होगी आयुष्मान और वाणी की फिल्म की शूटिंग, टी सीरीज में हलचल शुरू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: चंडीगढ़ में इसी महीने शुरू होगी आयुष्मान और वाणी की फिल्म की शूटिंग, टी सीरीज में हलचल शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के तमाम कलाकार अब मुंबई के बाहर ही अपनी फिल्मों की शूटिंग करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग लंदन में, आमिर खान की अगली फिल्म की शूटिंग दिल्ली में और आर माधवन की अगली सीरीज की शूटिंग दुबई में शुरू हो चुकी है। इस क्रम में अगला नाम जुड़ने वाला है आयुष्मान खुराना का, जिनकी अगली फिल्म की शूटिंग अक्तूबर के दूसरे हफ्ते से चंडीगढ़ में शुरू होने वाली है।
2 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयुष्मान खुराना के साथ उनकी अगली फिल्म में अभिनेत्री वाणी कपूर दिखने वाली हैं जिन्होंने बीते दिन अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘बेलबॉटम’ का पहला शेड्यूल स्कॉटलैंड में पूरा किया है। वाणी कपूर फिल्मी दुनिया में लौट रही इस रौनक से काफी खुश हैं।
3 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वाणी कहती हैं, ‘मैं इन दिनों ईश्वर को बहुत धन्यवाद देती हूं कि हमारा उद्योग वापस काम शुरू कर रहा है। कोरोना महामारी के बीच आउटडोर शूट आसान नहीं है लेकिन माहौल को अत्यधिक सुरक्षित बनाने का पूरा श्रेय मैं प्रोडक्शन टीम को देना चाहती हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वाणी कहती हैं, ‘बेलबॉटम की शूटिंग में मुझे बहुत मजा आया। यह अनुभव शानदार था। कोरोना महामारी की चुनौती के बावजूद टीम ने शूटिंग का सुगम व सुरक्षित वातावरण बनाकर रखा था। बड़ी क्रू के साथ भी हमने सुरक्षित रूप से शूट किया।’ वाणी इसके बाद अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में जुटने वाली हैं और इसके लिए उनके पास ज्यादा समय भी नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयुष्मान खुराना के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। यह एक नए जमाने की प्रेम कहानी है, जिसका निर्देशन अभिषेक कपूर करने जा रहे हैं। वाणी कहती हैं, ‘मैं अभिषेक कपूर निर्देशित इस प्रगतिशील प्रेम कहानी के लिए आयुष्मान के साथ शूट करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।