बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए खास पोस्ट भी साझा करते रहते हैं। अब आयुष्मान खुराना ने अपने फैंस से अपनी सेहत का ख्याल रखने की अपील की है। आयुष्मान के इस पोस्ट को फैंस पसंद कर रहे हैं।
कोरोना वायरस के बीच आयुष्मान खुराना ने फैंस से की ये खास अपील, कहा- 'एक कलाकार के तौर पर मेरे लिए...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना ने लुके कोटिन्हो के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लोगों की सेहत को लेकर लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि इम्यूनिटी पावर ही सब कुछ है। साथ ही भावुक और मानसिक तौर पर भी खुद को मजबूत करना बहुत जरूरी है। आयुष्मान खुराना ने अपने पोस्ट में लिखा, 'बीते कुछ सालों में मैं समझ चुका हूं कि इम्यूनिटी ही सब कुछ है। हम में से बहुत से लोग सोचते हैं कि हेल्थ और फिटनेस पूरी तरह से हमारी डाइट और एक्सरसाइज से जुड़ी हुई है, जबकि यह इससे बिल्कुल अलग है।'
आयुष्मान खुराना ने पोस्ट में आगे लिखा, 'एक कलाकार और स्वास्थ्य प्रेमी के तौर पर मेरे लिए इम्यून सिस्टम काफी जरूरी चीज है। क्योंकि मुझे जिंदगी में मिलने वाली हर भूमिका निभाने के लिए अच्छी सेहत की जरूरत है। ल्यूक और मैं लंबे समय से हेल्थ और इम्यूनिटी के बारे में बात कर रहे हैं, और मुझे लगता है कि उनको आप सभी के साथ साझा करने का यह सही समय आ गया है।'
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on
आयुष्मान खुराना ने लोगों की दिनचर्या को लेकर लिखा, 'आपके लाइफ स्टाइल में छोटे-मोटे और आसान बदलाव जो हम सब अपने घरों में बैठ कर बड़े आराम से कर सकते हैं। यह सभी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में बड़ा काम करेंगे। हमें आशा है कि हम मजबूत इम्यून सिस्टम और एक स्वस्थ व सुखी जीवन बनाएंगे।'
अपने पोस्ट को खत्म करते हुए आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'जिंदगी में किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्म अनुशासन से भरा होना बेहद जरूरी होता है, इसलिए आइए संकल्प लें कि हम हर दिन अपने स्वास्थ को बेहतर बनाएगे।' स्वास्थ सिस्टम को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा आयुष्मान खुराना का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पढ़ें: सिक्योरिटी फर्म से ब्यूटी सैलून तक, एक्टिंग के अलावा इन साइड बिजनेस से भी पैसे कमाते हैं टीवी के ये सात सितारे