सब्सक्राइब करें

सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में छिड़ी नेपोटिज्म पर बहस, इरफान खान के बेटे बाबिल ने कही ये बात

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Jun 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput suicide irrfan khan son babil on nepotism
इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद बॉलीवुड के गलियारों में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इस बीच कई स्टार किड्स को निशाने पर लिया गया है। दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल ने अब नेपोटिज्म पर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।

Trending Videos
sushant singh rajput suicide irrfan khan son babil on nepotism
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

बाबिल ने इंस्टाग्राम पर पिता इरफान और सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। बाबिल ने लिखा कि 'अभी भी सब कुछ ठीक नहीं हो रहा है। हमने दो बड़े गंभीर लोगों को खोया है। सुशांत का इस तरह जाना एक अविश्वसनीय झटका है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput suicide irrfan khan son babil on nepotism
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बाबिल आगे लिखते हैं कि 'स्वाभाविक रूप से हम आरोप प्रत्यारोप करने से पीछे नहीं हटे हैं। जो कि अपने आप में निरर्थक है क्योंकि इससे शांति नहीं मिलेगी। ये एक प्रकार का झूठ ही है। आप सभी से निवेदन है कि इस दुखद घटना के लिए किसी को जिम्मेदार मत ठहराइए। हमें स्वीकार करना होगा कि जिंदगी उतार चढ़ावों से भरी हुई है और हमें इसे ऐसे ही स्वीकार करना होता है।'

sushant singh rajput suicide irrfan khan son babil on nepotism
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बाबिल कहते हैं कि 'मैं कहना चाहता हूं कि इसके पीछे की वजह को खोजना बंद कर दें। इन सबसे उन लोगों को सबसे ज्यादा दुख पहुंच रहा है जिन्होंने असल में किसी अपने को खोया है।' बाबिल आगे कहते हैं, 'अगर आप नेपोटिज्म की लड़ाई लड़ना चाहते हैं तो जरूर लड़िए। इसका बदला लीजिए लेकिन इसके लिए सुशांत की आत्महत्या का उपयोग मत करिए। सच के लिए खड़े होइए लेकिन किसी के कंधे पर बदूंक रखकर नहीं।'  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It’s still not settling in. We’ve lost two very sincere people and sincerity is key in our spiritual journey, thus it comes as an unbelievable shock, the way Sushant has departed. Naturally, we have descended into pinning the blame on something or someone, which in itself is the most futile act because to find peace by playing the blame game is not honest peace, it is a fleeting reflection of a lie. I urge you to not blame someone or something for this incredibly unfortunate happening, I urge you to accept that life is filled with leg spin deliveries bouncing off spin with no apparent explanation or understanding provided, I urge you to stop investigating the reason because it only brings more despair to the people intimately suffering the loss. Instead we must celebrate the evolution of these sincere men and let their wisdom manifest in our own journeys in some way, hoping to keep little lanterns of their memories ignited in our sensitive souls. I’m saying stand up for what’s right without using Sushant’s demise as an excuse, if you want to rebel against nepotism, do so, but don’t use Sushant as a reason to why you’re doing so now. Stand up for what’s right regardless anyway in any case. (And it would and should be my fight to prove to the audience that I deserve a shot.)

A post shared by Babil Khan (@babil.i.k) on

विज्ञापन
sushant singh rajput suicide irrfan khan son babil on nepotism
इरफान खान, बाबिल - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले एक यूजर ने बाबिल से स्टार किड्स को अनफॉलो करने की बात कही थी जिस पर बाबिल ने ऐसा जवाब दिया जो चर्चा में रहा। बाबिल ने अपने जवाब में लिखा, 'मेरी यही उम्मीद रहेगी कि मैं अपनी मेहनत और परफॉर्मेंस से आपका दिल इतना खुश कर दूं कि आपको ये लगे ही ना कि मेरे सफर में कुछ गलत हुआ है'।

जब ट्विटर पर इस अभिनेता से भिड़ गए थे सुशांत, फिल्म 'धोनी' पर तंज कसने पर दिया था करारा जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed