{"_id":"5ef243ea8a9c37259303d302","slug":"choreographer-saroj-khan-hospitalised-she-has-breathing-issues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saroj Khan Hospitalized: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही तकलीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saroj Khan Hospitalized: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही तकलीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सरोज खान
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
साल 2020 सिनेमा के लिए काल साबित हो रहा है। अभी तक एक के बाद एक कई सितारों ने इस दुनिया के अलविदा कह दिया है। इस बीच खबर सामने आई कि बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हालांकि अच्छी बात ये है कि उनकी तबीयत में सुधार है और जल्द डिस्चार्ज हो सकती हैं।
Trending Videos
2 of 5
सरोज खान
- फोटो : twitter
सरोज खान के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक 'कुछ दिनों पहले सरोज खान ने सांस लेने में परेशानी के बारे में बताया, जिसके बाद हम उन्हें अस्पताल लेकर गए। हम सभी लोग टेंशन में आ गए थे। अच्छी बात ये है कि उन्हें कोविड संक्रमण नहीं है। अब वह बेहतर महसूस कर रही हैं। कल तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Saroj Khan
- फोटो : Social Media
सरोज खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में तीन साल का गैप लिया। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने फिल्म ‘कलंक’ से वापसी की। इससे पहले सरोज खान, गणेश आचार्य को लेकर विवादों में थीं। सीनियर कोरियोग्राफर सरोज खान ने आचार्य पर आरोप लगाया था कि वह डांसर्स का शोषण कर रहे हैं और सीडीए को बदनाम करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।
4 of 5
गणेश आचार्य, रोज खान
- फोटो : Social Media
इस पर आचार्य ने कहा कि ये मेरी छवि खराब करने की साजिश है। हकीकत तो ये है कि सरोज खान और उनके सहयोगियों जैसे लोग इंडस्ट्री में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। दरअसल एक 33 वर्षीय असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन (IFTCA) के जनरल सेक्रेटरी गणेश आचार्य के खिलाफ महाराष्ट्र महिला आयोग और मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में अश्लील वीडियो देखने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
5 of 5
सरोज खान
- फोटो : twitter
बता दें सरोज खान ने कई फिल्मी गानों की कोरियोग्राफी की है। उन्हें तीन बार बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिया जा चुका है। सरोज खान ने कुछ फिल्मों में बतौर राइटर भी काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।