सब्सक्राइब करें

जब ट्विटर पर इस अभिनेता से भिड़ गए थे सुशांत, फिल्म 'धोनी' पर तंज कसने पर दिया था करारा जवाब

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Jun 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput throwback tweets of reply to Rajat Kapoor
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से पूरा देश हैरान रह गया। उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के लिए अभी भी इस सदमे से उबर पाना आसान नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है जो उनके निधन के बाद तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रही है। अब सुशांत का पुराना ट्वीट चर्चा में बना हुआ है जब उन्होंने अभिनेता रजत कपूर को जवाब दिया था।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput throwback tweets of reply to Rajat Kapoor
रजत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्वीट साल 2016 का है। उस वक्त सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हुई थी। 29 सितंबर 2016 को रजत कपूर ने सुशांत पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया था कि 'धोनी उस अभिनेता की तुलना में बहुत बेहतर हैं जिसे इसने पर्दे पर निभाया है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput throwback tweets of reply to Rajat Kapoor
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत ने रजत कपूर को करारा जवाब देते हुए लिखा कि 'मैंने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है जो कि मुआवजे के रूप में है। अगर आप रुचि रखते हैं तो कृपया फिल्म देखिए सर।' सुशांत के जवाब के बाद रजत ने फिर लिखा, 'मुझे आपके परफॉर्मेंस पर भरोसा है जो कि फिल्म में शानदार है। आपकी फैन फॉलोइंग बड़ी है। बहुत शुभकामनाएं, सुशांत।'

Sushant Singh Rajput throwback tweets of reply to Rajat Kapoor
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

आगे सुशांत लिखते हैं कि 'वो मेरे प्रशंसक नहीं हैं सर। मेरी बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग नहीं है। वो बस अच्छी फिल्म पसंद करते हैं। वैसे आपका काम 'कपूर एंड संस' में काफी अच्छा था।'


 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput throwback tweets of reply to Rajat Kapoor
एमएस धोनी की बायोपिक में सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें सुशांत सिंह राजपूत के करियर में 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' एक बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। फिल्म रिलीज के बाद उनके अभिनय को सभी ने सराहा था।

सारा के साथ ऐसी थी सुशांत की बॉन्डिंग, अभिनेत्री ने बताया था 'केदारनाथ' के सेट का किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed