अभिनेत्री सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। सुशांत के निधन के बाद से स्टार किड्स को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच सारा अली खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अभिनेता की जमकर तारीफ करती दिख रही हैं।
VIDEO: सारा अली खान के साथ ऐसी थी सुशांत सिंह राजपूत की बॉन्डिंग, अभिनेत्री ने बताया था 'केदारनाथ' का किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह वीडियो फिल्म 'केदारनाथ' के दौरान की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। सारा कहती हैं, 'मुझे नहीं पता मैं इस फिल्म को कैसे पूरा करती। मैंने सच में अपना बेस्ट देने की कोशिश की लेकिन मुझे लगता है कि यह सुशांत के बगैर संभव नहीं हो पाता।'
सारा आगे कहती हैं कि 'उन्होंने (सुशांत) सेट पर बहुत मदद की। कई बार ऐसा था कि मैं थोड़ा डरी हुई थी और नर्वस थी लेकिन वो हमेशा मेरे साथ खड़े थे। जब भी मैं हिंदी में कुछ गड़बड़ बोलती सुशांत मुझे सिखाते थे। सुशांत मुझसे कहते थे कि मेरे से जब भी बात करना हिंदी में बात करना, तो जो भी मैंने टूटी फूटी हिंदी सीखी इन्होंने ही सिखाई। इंशा अल्लाह थोड़ी बहुत एक्टिंग भी सीख ली।'
Sara has always respected Sushant🥺 Don’t miss this..
A post shared by Filmygyan Videos (@filmygyanvideos) on
बता दें कि फिल्म 'केदारनाथ' में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की मुख्य भूमिका थी। हालांकि फिल्म के रिलीज होने के बाद सारा की चर्चा ही ज्यादा रही। इस बारे में फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने कहा था कि 'मुझे याद है कि 'केदारनाथ' के समय मीडिया ने उसे (सुशांत) नकार दिया था। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। वह देख सकता था कि उसे उस तरह का प्यार नहीं मिल रहा है क्योंकि उस समय सब कुछ सारा के आस पास केंद्रित था। वह बस खो गया था।'
सुशांत के निधन के बाद करीना कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था। एक कार्यक्रम के दौरान जब करीना से पूछा गया कि डेटिंग को लेकर वो सारा को क्या सलाह देना चाहेंगीं? इस पर करीना कहती हैं कि वो (सारा) बस अपने डेब्यू एक्टर को डेट ना करें।
जब 'कॉफी विद करण' में पहुंचे अक्षय, इस सवाल के पूछते ही अभिनेता ने करण जौहर की लगाई थी क्लास