फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 दिन में ही आयुष्मान की 'बधाई हो' ने दी अर्जुन की 'नमस्ते इंग्लैंड' को मात, बजट निकालकर कर रही कमाई

Tue, 23 Oct 2018 08:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Badhaai Ho beats Arjun Kapoor Namaste England film on box office in 4 days
Badhaai Ho and namaste england - फोटो : twitter

'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में रिलीज 2 फिल्मों की। इन फिल्मों में आयुष्मान की 'बधाई हो' और अर्जुन कपूर की 'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म शामिल है। इस कड़ी में फिल्मों के 4 दिन के कलेक्शन की तुलना करेंगे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज के 4 दिन तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर भी चर्चा करेंगे।

Ayushmann Khurrana Badhaai Ho beats Arjun Kapoor Namaste England film on box office in 4 days
Badhaai Ho - फोटो : twitter

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। यह फिल्म महज तीन दिन में ही बजट निकालकर कमाई की ओर बढ़ गई तो वहीं अर्जुन कपूर की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का पहले दिन से ही बुरा हाल है। यह दोनों फिल्में एक साथ ही गुरुवार को रिलीज हुई थीं लेकिन 'बधाई हो' फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म को 3 दिन में ही मात देकर लागत निकालने में कामयाब हो गई।

Ayushmann Khurrana Badhaai Ho beats Arjun Kapoor Namaste England film on box office in 4 days
Badhaai Ho - फोटो : twitter

यह दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की थी। जहां एक ओर 'बधाई हो' में उम्रदराज महिला के गर्भवती होने की कहानी दर्शायी गई है तो वहीं 'नमस्ते इंग्लैंड' रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित थी। 'बधाई हो' फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 4 दिन में 45.06 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। गुरुवार को इसका कलेक्शन 7.25 करोड़, शुक्रवार को 11.65 करोड़, शनिवार को 12.60 करोड़ वहीं रविवार को कुल कलेक्शन 13.50 करोड़ रहा।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Badhaai Ho beats Arjun Kapoor Namaste England film on box office in 4 days
Namaste England - फोटो : twitter

'बधाई हो' फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ बताया जा रहा है। यानी कि फिल्म महज तीन में ही लागत निकालकर कमाई की ओर बढ़ गई हालांकि 'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म इसके आगे थोड़ी फीकी पड़ती हुई दिखाई दी। इस फिल्म की ओपनिंग ही कुछ ठीक नहीं थी। यह फिल्म 4 दिनों में महज 6.10 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है। पहले दिन गुरुवार को 1.50 करोड़, शुक्रवार को 2 करोड़, शनिवार को 1.25 करोड़ वहीं रविवार को 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Badhaai Ho beats Arjun Kapoor Namaste England film on box office in 4 days
namaste england song - फोटो : twitter

'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म का बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है जो कि 'बधाई हो' फिल्म की तुलना में काफी अधिक है। यह फिल्म अपना बजट तो छोड़े उसका आधा भी कलेक्शन जुटा पाने में नाकामयाब हुई। इस बात का सबूत फिल्म का कलेक्शन है। इस फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा विदेश में हुई तो वहीं 'बधाई हो' फिल्म की शूटिंग दिल्ली और मेरठ में हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed