बॉक्स ऑफिस पर आज आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' रिलीज हुई है। फिल्म आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतमी की मुख्य भूमिका है। 'बाला' के निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक अमर कौशिक हैं। अमर उजाला के रिव्यू में फिल्म को साढ़े तीन स्टार मिले हैं। आयुष्मान की पिछली छह फिल्में लगातार हिट रही हैं ऐसे में अब सभी की निगाहें 'बाला' की ओर हैं। आगे की स्लाइड में देखिए आयुष्मान की छह हिट फिल्में...
लगातार ये छह हिट दे दिग्गज अभिनेताओं से आगे निकले आयुष्मान, अब 'बाला' दिलाएगी सत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रीम गर्ल
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की बात करें तो 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। आयुष्मान के साथ इसमें नुसरत भरूचा हैं। इस फिल्म में आयुष्मान ने पूजा नाम की लड़की का किरदार निभाया है जो मर्दों से महिलाओं की आवाज में बात करता है। फिल्म को राज शांडिल्य ने निर्देशित किया है।
आर्टिकल 15
फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पुलिस अफसर के किरदार में हैं, जो दो लड़कियों की मौत की गुत्थी सुलझाते हैं। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने फिल्म में समता के अधिकार के मुद्दे को दिखाया।
बधाई हो
आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'बधाई हो' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। आयुष्मान खुराना की यह पहली फिल्म है जिसने ओपनिंग डे पर ही बंपर कमाई की। 'बधाई हो' का बजट 29 करोड़ है जबकि इसने वर्ल्डवाइड 221 करोड़ कमाने में कामयाब रही।
अंधाधुन
आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू की एक्टिंग की इस फिल्म ने सबने तारीफ की। फिल्म में आयुष्मान एक पियानो प्लेयर बने हैं जो अंधे होने का नाटक करता है। इसे श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया है।