आयुष्मान खुराना की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म 'बाला' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस शुक्रवार रिलीज हुई 'बाला' को क्रिटिक्स ने भी सराहा। बीते चार दिन से फिल्म की कमाई जिस तरह हो रही है माना जा रहा है यह बड़ी हिट साबित होगी।
'बाला' का बॉक्स आफिस कलेक्शन 50 करोड़ के पार, चौथे दिन जुटा लिए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, 'बाला' सोमवार को करीब आठ करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही। इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 10.15 करोड़, शनिवार को 15.73 करोड़ और रविवार को 18.07 करोड़ कमाए।फिल्म ने चार दिन में 51 करोड़ जुटा लिए हैं। इसका बजट 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
फिल्म में आयुष्मान ने बालमुकुंद शुक्ला का किरदार निभाया है, जो बचपन में अपने घने बालों की वजह से स्कूल में एटीट्यूड दिखाते हैं। यही नहीं सभी लड़कियों उन्हें काफी पसंद करती हैं। समय बदलता है और महज 25 साल की उम्र में आयुष्मान का बाल झड़ना शुरू हो जाता है। 200 से ज्यादा नुस्खे अपनाने के बाद भी उनका बालों का झड़ना कम नहीं होता और उन्हें नकली बाल लगाने पड़ते हैं। फिल्म में दिखाया गया कि किसी के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं है आप जिस तरह भी है उसे स्वीकार करें।
'बाला' के बारे में आयुष्मान ने कहा- 'फिल्म बाला से हमने एक बहुत ही मजबूत और ठोस सामाजिक संदेश मनोरंजक तरीके से देने की कोशिश की और मुझे खुशी है कि फिल्म ने पहले दिन से ही दर्शकों के साथ रिश्ता जोड़ लिया। मैं उम्मीद करता हूं कि ये फिल्म पूरे भारत का मनोरंजन करने में कामयाब रहेगी और यही वह बात है जिसके जरिए हम 'बाला' में जो कुछ कहना चाह रहे हैं उसका असर होगा और हम सामाजिक सोच की दिशा बदल सकेंगे।'
'बाला' को भारत में तीन हजार और ओवरसीज में 550 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। इतनी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली आयुष्मान की यह पहली फिल्म है। 'बाला' में आयुष्मान खुराना के अलावा भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सीमा पाहवा और सौरभ शुक्ला हैं। इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं जबकि निर्माता दिनेश विजन हैं।
डेजी शाह की भी स्पोर्ट्स फिल्म में एंट्री, गुजराती फिल्म में दिखेंगी फुटबॉल कोच के रूप में