रिलीज हुआ बाला का ट्रेलर
आयुष्मान की फिल्म बाला का ट्रेलर रिलीज, नवाजुद्दीन की फिल्म के ट्रेलर पर रोक, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई हाईकोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म के ट्रेलर पर लगाई रोक
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' के ट्रेलर पर मुंबई हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इस फिल्म का ट्रेलर 10 अक्टूबर यानी आज रिलीज होना था, लेकिन फिल्म के लेखक की रकम का पूरा भुगतान ना होने पर इस फिल्म के ट्रेलर पर रोक लगा दी है।
गौरतलब है लेखक देव मित्र बिस्वाल ने फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' की निर्माता कंपनी 'वुडपेकर मूवीज प्राइवेट लिमिटेड' पर उनकी पूरी फीस की रकम ना देने पर मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की थी। इस फिल्म में काम करने के लिए देव मित्र बिस्वाल को 11 लाख रुपए मिलने थे, लेकिन उनको केवल 6 लाख रुपए दिए गए, जिसके चलते उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की। इसलिए कोर्ट जब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा तब तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं किया जा सकता।
गंगूबाई के किरदार से लाखों दिलों को जीतने वाली बाल कलाकार सलोनी दैनी जल्द छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। वह मैजिकल शो 'ये जादू है जिन्न का' से वापसी करेंगी। सलोनी लंबे समय से छोट पर्दे से दूर चल रही थीं। उनका ये नया शो 14 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा। हाल ही में 'ये जादू है जिन्न का' का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर ऐसे स्टार किड हैं जो हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वह अपने हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में तैमूर नए हेयर स्टाइल में नजर आए हैं। तस्वीर में उनके बाल काफी बड़े दिख रहे हैं। तैमूर के नए हेयर स्टाइल की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह की शो की पूर्व कंटेस्टेंट डोली बिंद्रा ने सोशल मीडिया पर तारीफ की है। डोली ने आरती सिंह की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'उसमें क्षमता है, मजबूत व्यक्तित्व है, दूसरे लोग किसी और पर निर्भर हैं, वह अकेले ही खेल रही है, तुम अच्छा कर रही हो।' डोली बिंद्रा के इस ट्वीट की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि डोली बिंद्रा बिग बॉस 4 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।
She got potential @ArtiSingh005 strong personality @EndemolShineIND @ColorsTV @BiggBoss others are dependent on thier judgements play individual gurl the way u doing good
— Dolly D Bindra (@DollyBindra) October 9, 2019