{"_id":"5d7dc3468ebc3e014c4b5524","slug":"ayushmann-khurrana-film-dream-girl-day-2-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ड्रीम गर्ल' बन दिल जीतने में सफल रहे आयुष्मान, दूसरे दिन कलेक्शन में 63 फीसदी उछाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ड्रीम गर्ल' बन दिल जीतने में सफल रहे आयुष्मान, दूसरे दिन कलेक्शन में 63 फीसदी उछाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dream Girl
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में कुल 63% से अधिक का उछाल देखा गया। इस फिल्म ने 63.38 प्रतिशत की उछाल दर्ज करते हुए 16.42 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म की कमाई 26.47 करोड़ रुपए हो चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तीसरे दिन फिल्म की कमाई दूसरे दिन के आंकड़े को भी पार कर जाएगी।
2 of 5
dream girl
- फोटो : social media
फिल्म सर्किट में अच्छा कर रही हैं। मेट्रो, टियर 2 और टियर 3 के शहरों में भी फिल्म ने अच्छा व्यापार किया हैं। फिल्म समीक्षकों के मुताबिक अगर फिल्म ऐसा ही कलेक्शन करती रही तो पहले हफ्ते में ही बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी। ड्रीम गर्ल आयुष्मान खुराना की बड़ी ओपनर में है। आयुष्मान ने अपनी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
3 of 5
Dream Girl
- फोटो : Social Media
हालांकि रिलीज के कुछ घंटे बाद ही फिल्म लीक भी हो गई लेकिन लगता है दर्शकों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आयुष्मान की इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से भूरपूर प्यार मिल रहा है। अगर कलेक्शन ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। वहीं दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना ने बॉक्सऑफिस पर 'ड्रीम गर्ल' की बड़ी शुरुआत के लिए अपनी पूरी टीम को बधाई दी है। साथ ही दर्शकों का भी शुक्रिया किया है।
आयुष्मान उम्मीद कर रहे हैं कि, हंसी के इस शानदार दंगल को देखने के लिए पूरा देश थियटर्स में आएगा। आयुष्मान ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम पूरे भारत का भरपूर मनोरंजन करेंगे, क्योंकि यह पूरी तरह से मनोरंजक और गुदगुदाने वाली फिल्म है।" आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म 'ड्रीम गर्ल (Dream Girl)' को राज शांडिल्य (Raaj Shaandilyaa) ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का गाना राधे राधे
- फोटो : सोशल मीडिया
'ड्रीम गर्ल' फिल्म में आयुष्मान के अलावा नुसरत भरूचा मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म में आयुष्मान ने पूजा नाम की लड़की का किरदार निभाया है जो मर्दों से महिलाओं की आवाज में बात करता है। आयुष्मान का किरदार पैसों के लिए इस जॉब को दिल से निभाता है और पूजा बनकर लोगों को अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाता है। आगे की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।