हर साल 15 सितंबर को हम इंजीनियर दिवस (Engineer's Day) मनाते हैं। श्री विश्वेश्वरैया की जयंती पर इंजीनियर दिवस मनाया जाता है। वह सिर्फ एक महान इंजीनियर ही नहीं बल्कि अर्थशास्त्री, स्टेट्समैन के साथ-साथ देश के राष्ट्र निर्माता भी थे। विश्वेश्वरैया को फादर ऑफ मैसूर भी कहा जाता था। बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है लेकिन बाद में फिल्मों में अपना करियर बना लिया। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो स्टार्स जो या तो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं या फिर इंजीनियरिंग कॉलेज के ड्राप आउट्स हैं।
{"_id":"5d7ddd328ebc3e0132028ee0","slug":"engineer-s-day-2019-engineers-turned-actors-who-change-their-field-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Engineers Day: इन सेलेब्स ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बावजूद एक्टिंग में बनाया करियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Engineers Day: इन सेलेब्स ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बावजूद एक्टिंग में बनाया करियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Engineer's Day 2019
- फोटो : social media
Trending Videos
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। हालांकि उन्होंने आखिरी साल की पढ़ाई नहीं की और कॉलेज छोड़ दिया था। उन्होंने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम्स में 7वीं रैंक पाई थी। सुशांत सिंह राजपूत की गिनती आज बेहतरीन एक्टर्स में होती है। 'काय पो चे' ने सुशांत को बॉलीवुड में राह ही नहीं दिलाई बड़े स्टार्स की लाइन के थोड़ा करीब भी पहुंचा दिया है।

आर माधवन
- फोटो : social media
आर माधवन
बॉलीवुड के हीरो आर माधवन को फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' ने एक विशेष पहचान दी। आज भी लोग माधवन को उनकी उसी फिल्म के लिए जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं माधवन ने कोल्हापुर के राजाराम कॉलेज से इलैक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की है लेकिन करियर के रूप में फिल्मों को चुना।
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
कार्तिक आर्यन
'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले कार्तिक आर्यन ने मुंबई से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले कार्तिक आर्यन ने मुंबई से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन
अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बना रही कृति सैनन हमेशा टॉपर स्टूडेंट रही हैं। कृति सेनन को 12वीं में 90 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। कृति ने इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार की पढ़ाई जेपी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नोएडा से पूरी की है।