{"_id":"5d7de1498ebc3e012d67f63f","slug":"sara-ali-khan-on-her-graduation-day-video-saif-ali-khan-and-amrita-singh-cheer-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब आमिर खान के सामने नीता अंबानी ने सारा को दी थी डिग्री, पिता सैफ का ऐसा था रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब आमिर खान के सामने नीता अंबानी ने सारा को दी थी डिग्री, पिता सैफ का ऐसा था रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
Link Copied
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं । उनकी पहली फिल्म 'केदारनाथ' थी । इस फिल्म में सारा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था । वहीं दूसरी फिल्म 'सिंबा' में वो रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं । सारा ने कम समय में ही काफी सफलता पा ली है । हाल ही में सारा का 6 साल पुराना एक वीडियो सामने आया है ।
Trending Videos
2 of 5
saif ali khan
- फोटो : social media
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सारा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है । साथ ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई पूरी की थी । सारा का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो अपने ग्रेजुएशन डे में पहुंचीं । सारा को चियर करने के लिए उनके पैरेंट्स अमृता सिंह और सैफ अली खान भी साथ नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
सारा का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है । सारा को ग्रेजुएशन की डिग्री नीता अंबानी ने दी। नीता के साथ आमिर खान भी स्टेज पर नजर आएं । सारा डिग्री लेते हुए काफी खुश नजर आ रही थीं । बता दें कि सारा की अगली फिल्म 'लव आजकल 2' है । इस फिल्म में वो सारा, कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी ।
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
फिल्म के अलावा सारा और कार्तिक अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं । पिछले दिनों सारा का कार्तिक के साथ एक वीडियो सामने आया था । वीडियो में कार्तिक, सारा को बारिश से बचाने के लिए खुद छाता पकड़े हुए थे। 'लव आजकल 2' के अलावा सारा के पास डेविड धवन की 'कुली नंबर 1' भी है ।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में सारा, वरुण धवन के साथ नजर आएंगी । यह 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म 'कुली नंबर 1' की रीमेक है। यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ दिन पहले फिल्म के सेट पर आग लग गई थी लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। 'कुली नंबर 1' की टीम ने कुछ दिन पहले एलान किया था कि वे अपने सेट को प्लास्टिक फ्री रखेंगे। इसको लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम की तारीफ की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।