{"_id":"5d7caab08ebc3e017e52b860","slug":"ayushmann-khurrana-film-dream-girl-gets-leaked-online-within-hours-of-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन के दिन ही आयुष्मान खुराना के लिए बुरी खबर, रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक हो गई 'ड्रीम गर्ल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन के दिन ही आयुष्मान खुराना के लिए बुरी खबर, रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक हो गई 'ड्रीम गर्ल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) का जन्मदिन है और जन्मदिन के दिन ही उन्हें अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' को लेकर झटका लग सकता है। दरअसल 30 करोड़ के लागत से बनी आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा की फिल्म ड्रीम गर्ल HD प्रिंट में लीक हो गई है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला था लेकिन रिलीज के कुछ ही घंटों बाद फिल्म का लीक हो जाना कलेक्शन पर असर डाल सकता है।
2 of 5
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का गाना राधे राधे
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को पायरेटेड डाउनलोड के लिए कई वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में फिल्म का लीक हो जाना मेकर्स के लिए नुकसान भरा साबित हो सकता है। हालांकि, फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन आयुष्मान के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला सकता है। 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ 5 लाख का कलेक्शन किया है। इस आंकड़े के साथ ही 'ड्रीम गर्ल' आयुष्मान के फिल्मी सफर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।
3 of 5
dream girl
- फोटो : social media
लेकिन रिलीज के दिन ही फिल्मों का लीक हो जाना चिंता का विषय बना हुआ है। हाल ही में, प्रभास की फिल्म साहो, कंगना रनौत और राजकुमार राव की 'जजमेंटल है क्या' भी पायरेसी साइट पर एचडी प्रिंट के साथ लीक हुई थी। पहले सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्में ही लीक हुआ करती थीं लेकिन अब इस अवैध साइट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की की भी नींद उड़ा रखी है। इससे पहले कई बड़े बजट की फिल्में लीक होने की वजह से कमाई पर असर देखने को मिला है।
सरकार द्वारा बैन लगाए जाने के बावजूद इस अवैध साइट पर लगाम नहीं लग पाई है। हालांकि इसी साल मोदी सरकार ने फिल्मों की पायरेसी रोकने के लिए सिनेमेटोग्राफी एक्ट 1952 में बदलाव को मंजूरी दी थी। इस बदलाव के बाद अगर कोई भी व्यक्ति सिनेमाघरों में फिल्मों को रिकॉर्ड करता पकड़ा गया तो उस पर 10 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा आरोपी को तीन साल तक की जेल भी हो सकती है। लेकिन इसके बाद भी फिल्मों का लीक होना रुक नहीं रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
dream girl promotion
- फोटो : amar ujala
फिल्म समीक्षकों के मुताबिक अगर फिल्म ऐसा ही कलेक्शन करती रही तो पहले हफ्ते में ही बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी। 'ड्रीम गर्ल' फिल्म में आयुष्मान के अलावा नुसरत भरूचा मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म में आयुष्मान ने पूजा नाम की लड़की का किरदार निभाया है जो मर्दों से महिलाओं की आवाज में बात करता है। आयुष्मान का किरदार पैसों के लिए इस जॉब को दिल से निभाता है और पूजा बनकर लोगों को अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाता है। आगे की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।