फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को रिलीज से ठीक पहले लगा बड़ा झटका, इन देशों में बैन हुई आयुष्मान की फिल्म

Thu, 20 Feb 2020 06:17 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 20 Feb 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana film Shubh Mangal Zyada Saavdhan banned in Dubai and UAE countries
shubh mangal zyada saavdhan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आयुष्मान खुराना और जितेन्द्र कुमार की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' दुबई और मध्य पूर्व के देशों में रिलीज नहीं होगी। जानकारी के अनुसार फिल्म के विषय के चलते मेकर्स को यह झटका लगा है। मेकर्स ने फिल्म में आयुष्मान और जितेन्द्र के किसिंग सीन को एडिट (संपादित) करने का विकल्प भी रखा लेकिन उन्हें साफ तौर पर यह कह दिया गया कि यह दिक्कत फिल्म के किसी दृश्य से नहीं बल्कि विषय से है।

Ayushmann Khurrana film Shubh Mangal Zyada Saavdhan banned in Dubai and UAE countries
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि मध्य पूर्व एशिया के देशों में हिंदी फिल्मों के दर्शकों की भरमार है। वहां रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों को अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्राप्त होता है लेकिन समलैंगिक रिश्तों पर बनी फिल्में वहां अपने आप ही बैन हो जाती हैं। इसके चलते इस फिल्म को किसी भी सूरत में वहां रिलीज नहीं किया जा सकता है।

Ayushmann Khurrana film Shubh Mangal Zyada Saavdhan banned in Dubai and UAE countries
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया

मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अब आयुष्मान की इस फिल्म पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ गया है। 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' हिंदी सिनेमा जगत की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है जिनमें समलैंगिक रिश्तों को लेकर समाज में पनप रही नकारात्मक सोच पर कटाक्ष किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana film Shubh Mangal Zyada Saavdhan banned in Dubai and UAE countries
Shubh Mangal Zyada Saavdhan - फोटो : Social Media

आयुष्मान पहले ही बता चुके हैं कि समाज में यह एक ऐसा विषय है जिसके बारे में खुलकर बात करनी बहुत जरूरी है। यह प्रत्येक व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह किस तरह की जिंदगी जीना चाहता है और किसके साथ जीना चाहता है। सिनेमा के दृष्टिकोण से सिर्फ यह बात ध्यान रखनी चाहिेए की ऐसे विषयों को मनोरंजन के साथ परोसना चाहिए, नहीं तो फिल्म और डॉक्यूमेंट्री में कोई फर्क नहीं रह जाएगा। 

'वास्ते' के लिए ध्वनि को मिला दर्शकों का प्यार, रेडियो मिर्ची ने लिसनर्स चॉइस से किया सम्मानित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed