सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान खुराना कर रहे हैं ये काम, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 16 May 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana is raising his voice to support the cause of senior citizens in medical need during coronavirus
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala, mumbai

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच बॉलीवुड सितारे लगातार लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं। पीएम केयर्स फंड में सहायता राशि देने के अलावा सितारे अपने स्तर से भी बढ़ चढ़कर लोगों की सहायता कर रहे हैं। अब अभिनेता आयुष्मान खुराना ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छा प्रयास किया है। 

Trending Videos
Ayushmann Khurrana is raising his voice to support the cause of senior citizens in medical need during coronavirus
आयुष्मान खुराना - फोटो : Social Media

लॉकडाउन के बीच आयुष्मान खुराना वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ा रहे हैं। इस काम को लेकर अभिनेता बहुत खुश हैं। इस पहल के लिए आयुष्मान खुराना को राष्ट्रीय महिला आयोग, महिला  और बाल विकास मंत्रालय द्वारा चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana is raising his voice to support the cause of senior citizens in medical need during coronavirus
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala, mumbai

आयुष्मान ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'महिला आयोग द्वारा हैप्पी टू हेल्प टास्क-फोर्स एक अच्छी पहल है। यह लॉकडाउन की वजह से आवश्यक वस्तुओं / दवा की आपूर्ति में परेशानी का सामना करने वाले वरिष्ठ नागरिकों की मदद करने के लिए है।' इसके साथ ही आयुष्मान ने एक मेल आईडी जारी करते हुए कहा कि जो भी जरूरतमंद है वो इस पर अपनी बात भेज सकता है।

Ayushmann Khurrana is raising his voice to support the cause of senior citizens in medical need during coronavirus
आयुष्मान खुराना - फोटो : Social Media

इससे पहले आयुष्मान ने मदर्स डे के मौके पर एक गाना रिलीज किया था। रिलीज करते हुए आयुष्मान खुराना ने  बेहद खास पोस्ट भी लिखा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'यहां सभी मांओं के लिए कुछ है जो लगातार और निस्वार्थ रूप से हमारे जीवन और दुनिया को आकार देता हैं। इस गाने को मेरे प्यारे दोस्त संगीतकार रोचक कोहली ने कंपोज किया है और गुरप्रीत सैनी ने लिखा है। मैं भाग्यशाली हूं कि हम अपने शुरुआती सालों से साथ हैं। ऐसी रचना के साथ आने के लिए आपको एक कलाकार के रूप में अत्यधिक शुद्धता और संवेदनशीलता की आवश्यकता होती है। धन्यवाद दोस्तों!'

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana is raising his voice to support the cause of senior citizens in medical need during coronavirus
आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

बीते दिनों शूजीत सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं की मशहूर कंपनी प्राइम वीडियो को बेच दिया। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन ने पहली बार एक साथ किसी फिल्म में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed