{"_id":"5d77f7d08ebc3e93de123f1a","slug":"ayushmann-khurrana-reaction-on-nushrat-bharucha-co-starrer-dream-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ड्रीम गर्ल' पर बोले आयुष्मान खुराना, चाहता था 12 मसाले और 56 जायकों का वाला कुछ तैयार हो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ड्रीम गर्ल' पर बोले आयुष्मान खुराना, चाहता था 12 मसाले और 56 जायकों का वाला कुछ तैयार हो
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ayushmann khurrana dream girl
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयुष्मान खुराना, इन दिनों बॉक्स ऑफिस में ड्रीम रन पर हैं। आयुष्मान की अगली फ़िल्म ड्रीम गर्ल इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है और वह मानते हैं कि उनके करियर की ये पहली ऐसी फिल्म है जिसे ठेठ हिंदी मसाला फिल्म कहा जा सकता है।
अपनी फिल्मों के लिए शुरू से अतरंगी कहानियां तलाशते रहे आयुष्मान कहते हैं, 'ड्रीम गर्ल मेरी अब तक की फ़िल्मों में सबसे ज़्यादा कमर्शियल मसाला फ़िल्म है। मैंने हमेशा अलग-अलग विषयों, किरदारों और पटकथाओं के साथ प्रयोग किए हैं। इस बार मैं चाहता था कि कहानी में 12 मसाले और 56 जायकों का वाला कुछ तैयार किया जाए।'
3 of 5
dream girl trailer launch event
- फोटो : social media
इसके आगे आयुष्मान कहते हैं- 'हम सबने हिंदी सिनेमा में तरह तरह की कॉमेडी फिल्में देखी हैं लेकिन ये कॉमेडी फिल्म आपको गुदगुदाएगी भी और सोचने पर भी मजबूर करेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं जब भी कोई कहानी चुनता हूं तो उसकी पहली शर्त यही है कि वह बहते पानी से जीवन में थोड़ी हलचल जरूर पैदा करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dream girl promotion
- फोटो : amar ujala
आयुष्मान ये भी मानते हैं कि हिंदुस्तान के मेट्रो शहरों से लेकर छोटे शहरों और कस्बों तक के दर्शकों तक पहुंचने का सबसे सरल, सहज और सराहनीय माध्यम कमर्शियल सिनेमा ही है। लीक से इतर कहानियां चुनने के साथ वह फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता को भी ध्यान में रखते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का गाना राधे राधे
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान मानते हैं कि इस तरह की मसाला फ़िल्मों में काम करने के बाद ही उनकी दूसरी फ़िल्मों के लिए दर्शकों का दायरा बढ़ा है और इसी के चलते वह अपने मन की बात करोड़ों लोगों तक पहुंचाने में सफल हो पा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।