फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushmann Khurrana: 'लॉलीपॉप लागेलू' गाकर छा गए आयुष्मान खुराना, सुर्खियां बटोर रहा वीडियो

Mon, 09 Sep 2024 04:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 09 Sep 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana sang Lollipop Lagelu Song in Event video went viral
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम- आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बहुमुखी कलाकार हैं। अभिनेता के साथ वह अच्छे गायक भी हैं। हाल ही में आयुष्मान खुराना को एक कार्यक्रम के दौरान अलग अंदाज में देखा गया। दरअसल, बिहार में अभिनेता ने भोजपुरी गीत 'लॉलीपॉप लागेलू' पर प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। 

Ayushmann Khurrana sang Lollipop Lagelu Song in Event video went viral
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk

सोशल मीडिया पर अभिनेता का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आयुष्मान ने इस गाने पर पटना के एम्स के कॉलेज फेस्ट के दौरान प्रस्तुति दी। खुद आयुष्मान ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस कार्यक्रम के क्लिप फैंस के साथ साझा किए हैं। वीडियो में उन्हें पूरा ऊर्जा के साथ भोजपुरी गीत गाते और थिरकते हुए देखा जा सकता है। 

View this post on Instagram

A post shared by Unique Patna (@unique_patna4)


Ayushmann Khurrana sang Lollipop Lagelu Song in Event video went viral
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम ayushmannk

वहां मौजूद फैंस भी उनके इस गाने से काफी खुश नजर आए। वीडियो में भीड़ को उत्साहपूर्वक नाचते और प्रस्तुति का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। आयुष्मान को अभिनय के साथ संगीत से भी काफी ज्यादा लगाव है। इस बात को वह कई साक्षात्कार में भी बता चुके हैं। गायन के साथ वह गिटार, कीबोर्ड, पर्क्यूशन, माउथ ऑर्गन और ड्रम सहित विभिन्न संगीत वाद्ययंत्र बजाने में भी दक्ष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana sang Lollipop Lagelu Song in Event video went viral
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

आयुष्मान ने अब तक कई लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्होंने पानी दा रंग, साडी गली आजा , मिट्टी दी खुशबू, नज्म नज्म, और मेरे लिए तुम काफी हो जैसे शानदार गाने गाए हैं। उनके इन गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान जल्द ही वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर में नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana sang Lollipop Lagelu Song in Event video went viral
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी होंगी। इसके निर्देशन की कमान अमर कौशिक के हाथों में है। हाल ही में अमर की फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। 
Anushka Sharma: बेटे ‘अकाय’ के साथ लंदन में दिखीं अनुष्का! कैमरे को घूरते नजर आए विराट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed