करीना कपूर की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेत्रियों में होती है। हर तरह के रोल में उन्होंने अपने अभिनय कौशल को साबित किया है। वह जल्द ही द बकिंघम मर्डर्स नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि इस फिल्म में करीना अपने अभिनय से सबको चौंकाने वाली हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको उन सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्रियों के अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था।
Movies: सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में इन अभिनेत्रियों ने अभिनय से जीता दिल, सूची में करीना का नाम भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सूची में पहला नाम विद्या बालन का है। वह अपनी प्रतिभा से लाखों दिलों पर राज करती हैं। सुजॉय घोष की कहानी उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शुरुआत से लेकर अंत तक विद्या अपने पति की तलाश में नजर आती हैं। हालांकि, इसका क्लाइमैक्स चौंका देने वाला था। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने शानदार कमाई की थी।
तापसी पन्नू फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। ग्लैमरस रोल के साथ वह संजीदा किरदारों को भी बखूबी पर्दे पर उतार चुकी हैं। फिल्म बदला को उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार कारोबार कर दिग्गजों को भी चौंका दिया था। वहीं, नेटफ्लिक्स की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म हसीन दिलरुबा में भी तापसी पन्नू ने शानदार अदाकारी दिखाई थी।
भूमि पेडनेकर ने बहुत कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। अपने अभिनय करियर में वह अब तक कई तरह के किरदारों में खुद को ढाल चुकी हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म भक्षक में उन्होंने शानदार अदाकारी दिखाई थी। इस फिल्म की लोगों ने जमकर तारीफ की थी।
द बकिंघम मर्डर्स से पहले करीना कपूर खान जाने जां नाम की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में नजर आ चुकी हैं। फिल्म में उनके साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था। रहस्यों से भरी फिल्में बनाने के लिए मशहूर सुजॉय घोष ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। रिलीज के साथ सोशल मीडिया लोगों ने करीना के अभिनय की खूब तारीफ की थी।
Jigra Teaser: जिगरा के टीजर के फैन हुए कल्कि 2898 एडी के निर्देशक, बोले- फिल्म के लिए और इंतजार नहीं कर सकता