फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आर्टिकल 15' ने पहले वीकेंड में की इतनी कमाई, कामयाबी की शोहरत में हिस्सा बंटाने उतरा जी स्टूडियोज

Tue, 02 Jul 2019 01:51 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 02 Jul 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Starrer Article 15 Box office collection and Zee Studios Reaction
आर्टिकल 15 - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुरानी की दमदार अदाकारी और अनुभव सिन्हा के सुलझे हुए निर्देशन के चलते पहले वीकेंड में ही अपनी पूरी लागत निकालने में कामयाब रही फिल्म आर्टिकल 15 की सफलता का सेहरा अब जी स्टूडियोज भी अपने सिर बांधने की कोशिश कर रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले इससे जुड़े किसी भी सवाल या प्रचार सामग्री से कन्नी काटने वाले जी स्टूडियो ने मंगलवार को एक बयान जारी कर फिल्म के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैड की टीमों के बीच हुए मैच के दिन भी शानदार प्रदर्शन करने पर खुशी जताई है।

Ayushmann Khurrana Starrer Article 15 Box office collection and Zee Studios Reaction
Article 15 - फोटो : file photo

ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म आर्टिकल 15 ने रिलीज के पहले वीकएंड के दौरान भारत में 20 करोड़ चार लाख रुपये और विदेश में सात करोड़ रुपये का कारोबार किया है। करीब 20 करोड़ की लागत से बनी फिल्म के पहले हफ्ते में कुल 35 से 40 करोड़ रुपये का कारोबार करने का अनुमान है। और, इसी के साथ ये फिल्म कंटेंट ड्रिवेन सिनेमा के अलमबरदार बन चुके आयुष्मान की हिट फिल्मों में एक और फिल्म की गिनती बढ़ा देगी। 

Ayushmann Khurrana Starrer Article 15 Box office collection and Zee Studios Reaction
Article 15 - फोटो : file photo

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी आर्टिकल 15 उत्तर प्रदेश की कुछ सत्य घटनाओं पर आधारित है जिसे सिनेमाई विस्तार देते हुए एक मर्मस्पर्शी कहानी के तौर पर पेश किया गया है। अनुभव की फिल्म मुल्क की रिलीज के बाद आयुष्मान ने ये फिल्म साइन की और लखनऊ में आयोजित अमर उजाला की प्रस्तुति पुलिस की पाठशाला में आयुष्मान ने खुलकर कहा कि हर बड़े सितारे को सामाजिक जीवन से जुड़े ऐसे मुद्दों की फिल्में जरूर करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Starrer Article 15 Box office collection and Zee Studios Reaction
Article 15 - फोटो : file photo

आयुष्मान ने फिल्म आर्टिकल की ओपनिंग को लेकर भी कहा कि वह ऐसी फिल्में  करते समय बॉक्स ऑफिस नंबर्स की चिंता नहीं करते लेकिन उनके इस साहसिक कदम को दर्शकों की खूब सराहना मिली। फिल्म आर्टिकल 15 आयुष्मान के करियर में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म को रिलीज करने वाली कंपनी जी स्टूडियो के मुताबिक फिल्म ने मुंबई, दिल्ली के अलावा पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में भी अच्छा कारोबार किया है हालांकि इन इलाकों में फिल्म ने कितना कलेक्शन किया, इसका आंकड़ा अभी जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Starrer Article 15 Box office collection and Zee Studios Reaction
Article 15 - फोटो : social media

दक्षिण एशियाई फिल्मों के लंदन में होने वाले फिल्म समारोह में ऑडियंस अवार्ड जीत चुकी आर्टिकल 15 के कामयाब होने पर जी स्टूडियोज में फिल्मों का अंतरराष्ट्रीय वितरण देखने वाली विभा चोपड़ा और भारत में फिल्मों का वितरण देखने वाली भूमिका तिवारी ने बयान जारी कर फिल्म के विषय की तारीफ की और फिल्म के साझीदार बनने के अपने फैसलों पर खुशी जताई। ये अलग बात है कि फिल्म की रिलीज से पहले जी स्टूडियोज की तरफ से फिल्म के बारे में छोटे शहरों और कस्बों तक जानकारी पहुंचाने की कोई कोशिश नहीं की गई। खुद आयुष्मान खुराना ने माना कि आर्टिकल 15 के बारे में इन इलाकों के दर्शकों तक जानकारी नहीं पहुंची है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed