बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) समाज से जुड़े मुद्दे को लेकर हमेशा अपनी राय रखते आए हैं। इन दिनों देश के कोने-कोने से पानी की कमी की खबरें आ रही हैं। पानी की बढ़ती कमी की समस्या के चलते मोदी सरकार ने 'जल शक्ति अभियान' (Jal Shakti Abhiyan) की शुरुआत की। इस अभियान की ना केवल आम बल्कि खास लोगों ने भी प्रशंसा की। हाल ही में पीएम मोदी (PM Modi) के इस अभियान की आमिर खान ने तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया। यह पोस्ट चर्चा में बना हुआ है।
केंद्र सरकार के 'जल शक्ति अभियान' के बारे में आमिर खान ने लिखी पोस्ट, पीएम मोदी ने दिया ये कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान ने ट्वीट किया- 'पानी को मौलिक और प्राथमिक मुद्दा बनाने के लिए आपके द्वारा की गई पहल एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। हमारा पूरा सर्मथन आपके साथ है। आमिर खान की इस पोस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना करते हुए कमेंट किया।' पीएम मोदी ने लिखा- 'पानी को बचाना और लोगों को इसके लिए जागरूक करना आमिर खान के यह बिंदु एक दम सही हैं।'
.@narendramodi Sir, the initiative taken up by you of making water the fundamental and primary issue for all of us is an extremely important step. Our wholehearted support is with you.#JanShakti4JalShakti@JalShaktiAbhyan https://t.co/pNjmKZ66Vb
पीएम मोदी ने 30 जून को 'मन की बात' कार्यक्रम में देश में बढ़ते जल संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हम वर्षा का केवल आठ फीसदी पानी ही संचित कर पाते हैं। अगर जल संग्रह की क्षमता बढ़ा ली जाए तो इससे जल संकट से निबटा जा सकता है। पीएम मोदी ने देश के लोगों से जल के बचत को स्वच्छता अभियान की तरह एक आन्दोलन बनाने की अपील भी की। पीएम मोदी के इस 'जल शक्ति संरक्षण' की सराहना की जा रही है।
जल संकट से निबटने के लिए केंद्र सरकार ने पहले ही ‘जल शक्ति मंत्रालय’ स्थापित कर इसे अपनी प्रमुखता में शामिल कर लिया है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 तक देश के सभी घरों में ‘नल से जल’ पहुंचाने का एक बड़ा लक्ष्य भी निर्धारित किया है। दरअसल, दिल्ली में जल संकट एक गंभीर मुद्दा है। दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा लगभग 81 फीसदी जनता तक ही पानी पहुंचाया जाता है, जबकि 19 फीसदी आबादी अभी भी पानी की सुविधा से महरूम है।
दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार ने भी राजधानी में पानी की उपलब्धता के लिए कई ठोस कदम उठाने का दावा किया है। केजरीवाल सरकार का दावा है कि उसके आने के बाद राजधानी में पानी की उपलब्धता सुधरी है। सरकार ने हाल ही में 599 करोड़ रुपये की लागत से चंद्रावल एरिया में नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया है जो लगभग चौबीस लाख लोगों के लिए जल उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त होगा। यह प्लांट लगभग तीन साल बाद काम करना शुरू कर देगा।