{"_id":"5d1b04b08ebc3e3c6c0399bd","slug":"katrina-kaif-spotted-at-airport-and-fan-lose-calm-for-selfie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कटरीना कैफ ने सेल्फी के लिए उतावले फैंस को अच्छे से किया हैंडल, यूजर्स कर रहे तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: कटरीना कैफ ने सेल्फी के लिए उतावले फैंस को अच्छे से किया हैंडल, यूजर्स कर रहे तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में कटरीना कैफ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं । यहां कटरीना अपने बॉडीगार्ड्स के साथ थीं । फिरभी कटरीना को देखते ही उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी लेने लगे । सेल्फी लेते-लेते फैंस उनके काफी करीब आ गए, तब कटरीना भड़क गईं । वहीं कटरीना के बॉडीगार्ड फैंस को दूर करने की कोशिश कर रहे थे ।
2 of 5
Katrina Kaif
- फोटो : amar ujala mumbai
तभी कटरीना ने भी फैंस को अंगुली दिखाते हुए कहा, 'आराम से, वहां से करो' । फैंस फिर भी नहीं माने । एक फैन की बॉडीगार्ड के साथ धक्का-मुक्की भी हो गई । कटरीना का सेल्फी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है । यूजर्स भी कटरीना को सपोर्ट करते नजर आए ।
एक यूजर ने लिखा, 'अपने फेवरेट स्टार को देख उत्साहित होना लाजमी है । लेकिन सेल्फी के लिए उस पर अटैक कर देना ठीक नहीं । कटरीना ने इस परिस्थिति को अच्छे से हैंडल किया ।' एक यूजर कहते हैं, 'वो भी एक इंसान हैं । उसकी अपनी प्राइवेसी है । हमें उनका सम्मान करना चाहिए ।'
यह पहली बार नहीं है, जब कटरीना भीड़ में फंसी हैं। तीस मार खां के प्रमोशन के दौरान वह भीड़ के बीच में फंस गई थीं। फैंस उन्हें जबरदस्ती छूने की कोशिश कर रहे थे। तब अक्षय कुमार ने उन्हें रेस्क्यू किया था। उन्होंने कटरीना के चारों ओर अपनी बाहों का घेरा बनाकर उन्हें वहां से निकाला था।
विज्ञापन
5 of 5
katrina kaif
- फोटो : social media
बता दें कि कटरीना इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रही हैं । इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे । इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं । फिल्म में अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' को रीक्रिएट किया जाएगा । कुछ दिन पहले ही अक्षय और कटरीना ने इस गाने को शूट किया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।