फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ड्रीम गर्ल' का गाना 'रिंग रिंग' आज होगा रिलीज, पूजा के असली चरित्र से वाकिफ कराएंगे आयुष्मान

Tue, 20 Aug 2019 02:36 AM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 20 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Starrer Dream Girl Song  Ring Ring sung by Jonita Gandhi will release today
ड्रीम गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ड्रीम गर्ल एक बार फिर दर्शकों को हैरत में डालने की तैयारी में दिख रही है। आयुष्मान और नुशरत भरुचा की  फिल्म " ड्रीम गर्ल" अपने अनोखे कांसेप्ट और अतरंगी कहानी के कारण खूब चर्चा मिल रही है। फिल्म का पिछला गाना राधे राधे धूम मचा ही रहा है और अब आयुष्मान तैयार हैं फिल्म का अगला गाना "रिंग रिंग" लेकर।

Ayushmann Khurrana Starrer Dream Girl Song  Ring Ring sung by Jonita Gandhi will release today
Ayushmann Khurrana Dream Girl film look - फोटो : file photo

जिन लोगों ने ये गाना रिलीज होने से पहले देख रखा है उनकी मानें तो आयुष्मान इस गाने में ड्रीम गर्ल उर्फ पूजा बन कर एक विचित्र तरीके से लोगों की समस्याओं को हल करते हुए दिखाई देंगे। आयुष्मान उर्फ पूजा मथुरा में हर किसी के सपनों की रानी बनती इस गाने में दिखेगी। पूजा के चार प्रोटोटाइप प्रेमी भी इसमें नजर आएंगे। 

पढ़ें: 'ड्रीम गर्ल' का पहला गाना 'राधे राधे' हुआ रिलीज, आयुष्मान और नुसरत ने अदाओं से जीता दिल

Ayushmann Khurrana Starrer Dream Girl Song  Ring Ring sung by Jonita Gandhi will release today
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का गाना राधे राधे - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा के इन चार प्रेमियों में शामिल हैं, एक 'हरियाणवी सिपाही', एक पुरुषों से नफरत करने वाली महिला, एक जस्टिन 'बीबर’ जो हरियाणा से है और एक बाल ब्रह्मचारी। हरियाणवी पुलिसवाला जहां  पूजा को अपनी टिपिकल शायरी के साथ लुभाने की कोशिश करता है तो तोतो उर्फ 'हरियाणा का जस्टिन बीबर' पूजा को अपने साहस के साथ खुश करता है। 

पढ़ें: 'ड्रीम गर्ल' बनकर सबको भाए आयुष्मान खुराना, सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये मजेदार मीम्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Starrer Dream Girl Song  Ring Ring sung by Jonita Gandhi will release today
dream girl trailer launch event - फोटो : instagram

पूजा से रोमा भी प्यार करती है लेकिन वह पुरुषों से नफ़रत करती है। पूजा की मीठी आवाज़ रोमा के लिए दवा की तरह है जबकि बाल ब्रह्मचारी महेंद्र, पूजा को अपनी बिना सुर और ताल की आवाज में गाकर जीतने का प्रयास करता हैं। फ़िल्म में इन सभी को पूजा से प्यार हो जाता है और पूजा नाम के इस किरदार को आयुष्मान ने निभाया है।

पढ़ें; 'ड्रीम गर्ल' को लेकर आयुष्मान ने इंटरव्यू में किए कई खुलासे, बोले-लड़की बनना आसान पर साड़ी...

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Starrer Dream Girl Song  Ring Ring sung by Jonita Gandhi will release today
dream girl trailer launch event - फोटो : social media

फिल्म का ये दूसरा गाना भी मीत ब्रदर्स ने ही संगीतबद्ध किया है। इसके बोल लिखे हैं कुमार ने और गाने में आवाजें हैं जोनिटा गांधी और नक्श अजीज की।

पढ़ें: फिर परदे पर लौटे आयुष्मान, बोले-पूजा को इंतजार है आपका, ट्रेलर देखते ही कहेंगे, वाह! 'ड्रीम गर्ल'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed