सब्सक्राइब करें

सुपरहिट फिल्में देने के बाद पत्नी संग विदेश पहुंचे आयुष्मान खुराना, ऑस्ट्रेलिया से शेयर की तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 31 Aug 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Tahira Kashyap enjoying vacation in Australia picture viral on social media
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap - फोटो : instagram

'अंधाधुन' और 'बधाई हो' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इन दिनों आराम करने के मूड में है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि आयुष्मान की सामने आईं तस्वीरें इस बात का सबूत हैं। तस्वीरों में आयुष्मान पत्नी ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) के साथ कूल मूड में नजर आ रहे हैं। यह दोनों सितारे इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें छाईं हुई हैं। 

Ayushmann Khurrana Tahira Kashyap enjoying vacation in Australia picture viral on social media
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap - फोटो : instagram

इन तस्वीरों को ताहिरा कश्यप ने खुद इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीरों को साझा करते हुए ताहिरा ने लिखा- 'लंबे वक्त बाद वकेशन पर आए है। बीता साल मुश्किलों भरा रहा। हम शाब्दिक रूप से दोनों दुनिया में सबसे अच्छे थे। सबसे ऊंचे और नीचे भी थे। हालांकि मेरा दिल दोनों के लिए आभार से भरा है और मुझे नहीं पता कि इसे कैसे समझा जाए! मुझे शांति की जरूरत थी, इस वक्त। तुम्हारे साथ जिंदगी बहुत खूबसूरत है आयुष्मान।' 

Ayushmann Khurrana Tahira Kashyap enjoying vacation in Australia picture viral on social media
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap - फोटो : instagram

इन तस्वीरों में आयुष्मान और ताहिरा एक साथ अच्छे लग रहे हैं। ताहिरा वनपीस में नजर आ रही हैं तो वहीं आयुष्मान ने ट्राउजर के साथ हुडी वाली जैकेट पहना हुआ है। तस्वीरों में पीछे का नजारा भी बेहद खूबसूरत लग रहा है। आयुष्मान की पत्नी ताहिरा को पिछले साल ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ लेकिन वो कमजोर नहीं पड़ीं और इस बीमारी का उन्होंने हिम्मत से सामना किया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Vacationing after a loooong time. Last year was tough! We literally had the best of both the worlds 🙈 There were the best of highs and the best of lows too! Though my heart is full of gratitude for both and I don’t know how to explain that! But I needed this calm. This time. This peace. Life is beautiful with you @ayushmannk ❤️ #gratitude #nofilter

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Tahira Kashyap enjoying vacation in Australia picture viral on social media
tahira kashyap - फोटो : social media

ताहिरा कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से लड़ीं। इस दौरान उन्हें कीमोथैरेपी से गुजरना पड़ा। ऐसे में उनके सारे बाल झड़ गए थे। ताहिरा अपने छोटे बालों में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में ताहिरा ने एक फोटो शेयर कर अपने घर का मजेदार किस्सा शेयर किया था। इस पोस्ट में ताहिरा ने बताया कि आयुष्मान उनकी तुलना 90 के दशक के मशहूर अभिनेता हरीश से करते हैं। ताहिरा को पता नहीं था कि हरीश कौन हैं। इसके बाद उन्होंने हरीश की फोटो ढूंढकर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी। हरीश को देखने के बाद ताहिरा को पता चला कि आयुष्मान उनकी तुलना इस हीरो से क्यों कर रहे थे। इस पोस्ट के साथ ताहिरा ने एक पोस्ट भी लिखा था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

That’s me right in the morning without any hair product and @ayushmannk calls me Harish! For the longest time I couldn’t recollect and found it cute in a weird way. You know at times you call people you love by different weird names at times even sounds. I thought it was that until .... swipe for what I found! #lookalike #antigravityhair

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Tahira Kashyap enjoying vacation in Australia picture viral on social media
tahira kashyap - फोटो : social media

ताहिरा ने लिखा था, 'ये मैं हूं। बिना किसी हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल किए हुए। आयुष्मान मुझे पिछले कुछ समय से हरीश के नाम से बुला रहे थे। पहले मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। तो अब आप स्वाइप करके देखिए कि मुझे क्या मिला है।' बता दें कि एक्टर हरीश ने 'आंटी नंबर 1', 'कुली नंबर 1' और 'प्रेम कैदी' जैसी फिल्मों में काम किया है। 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed