फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की छवि को लेकर आयुष्मान हुए सतर्क, बोले- ये कोई गंभीर फिल्म नहीं

Fri, 14 Feb 2020 03:39 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana talk about his upcoming film shubh mangal jyada saavdhan
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया

लीक से इतर विषयों पर बनने वाली फिल्मों के अलमबरदार बन चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना की साख इस बार उनकी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' पर आ टिकी है। समलैंगिक रिश्तों पर बनी इस कहानी को लोग सिरे से नकार दें इसके लिए आयुष्मान दिन रात ये कोशिश कर रहे हैं कि लोग पहले फिल्म देखें और फिर इसके बारे में राय बनाएं। वह बार-बार कह रहे हैं कि ये एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है और इसे पूरे परिवार को एक साथ देखना चाहिए।  

ayushmann khurrana talk about his upcoming film shubh mangal jyada saavdhan
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media

आयुष्मान कहते हैं, 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान एक मनोरंजक फिल्म है जो लोगों को एक संदेश भी देती है। इस फिल्म को गंभीर या सिर्फ संदेश देने वाली फिल्म कहना गलत होगा। यह पूरी तरह से सम्पूर्ण पैकेज फिल्म है जिसे देखने के बाद दर्शक अपने साथ इसका एक खास संदेश भी लेकर जाएंगे। हम जैसी फिल्म बनाना चाहते थे हमने वैसी ही फिल्म बनाई है। इसे गंभीर फिल्म करार करना गलत है।'

ayushmann khurrana talk about his upcoming film shubh mangal jyada saavdhan
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आयुष्मान कई मौके पर कह चुके हैं कि वह कोशिश करते हैं कि मनोरंजन के साथ संदेश भी परोसा जाए। सिर्फ मुद्दा ही दिखाएंगे तो फिल्म और डॉक्यूमेंट्री में कुछ अंतर नहीं रह जाएगा। आयुष्मान खुराना का कहना है कि वह फिल्मकार आनंद एल रॉय और निर्देशक हितेश केवल्या की 'शुभ मंगल सावधान' की सोच से काफी प्रभावित थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
ayushmann khurrana talk about his upcoming film shubh mangal jyada saavdhan
Neena Gupta, Gajraj Rao with Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media

वे इसे एक अच्छी मजेदार फिल्म बनाना चाहते थे जोकि सिर्फ किसी मुद्दे पर आधारित ही ना हो जाए। इस फिल्म में एक परिवार की कहानी के माध्यम से एक ऐसे विषय पर ध्यान केंद्रित किया गया है जिसके साथ कुछ रुढ़िगत विचार जुड़े हुए हैं। इसे एक ऐसी फिल्म की तरह देखना चाहिए जिसमें एक परिवार के विभिन्न मुद्दे नजर आते हैं और कैसे-कैसे वे अपने बेटे के समलैंगिक होने के बारे में बात करते हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed