आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। आयुष्मान को 'अंधाधुन' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला तो वहीं विक्की को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म के लिए। पुरस्कारों के एलान के बाद से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। वहीं अब इन दोनों अभिनेताओं को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तरफ से खास तोहफा मिला है।
नेशनल अवॉर्ड विजेता आयुष्मान-विक्की को बिग बी ने भेजा गुलदस्ता, खुशी से फूले नहीं समा रहे अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बी ने दोनों अभिनेताओं को पुरस्कार मिलते ही फूलों के गुलदस्ते के साथ एक खास नोट भी भेजा। तोहफा मिलते ही आयुष्मान और विक्की ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जाहिर की। आयुष्मान ने गुलदस्ते और नोट की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। इसके साथ ही लिखा- 'इस सदी के महानायक से जब आपको राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की उपलब्धि पर प्रशंसा मिलती है तो वह राष्ट्रीय पुरस्कार से कम नहीं होती है। धन्यवाद अमिताभ सर, जया मैम।'
इस सदी के महानायक से जब आपको राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की उपलब्धि पर प्रशंसा मिलती है तो वह राष्ट्रीय पुरस्कार से कम नहीं होती है।धन्यवाद अमिताभ sir, जया maam 🙏🏻 pic.twitter.com/SzR9ATRT0t
आयुष्मान के अलावा विक्की ने भी ट्विटर पर बिग बी के तोहफे की तस्वीर साझा की। विक्की कौशल ने लिखा- 'यह मेरे लिए पूरी दुनिया है। शुक्रिया अमिताभ बच्चन सर और जया मैम।' जब राष्ट्रीय पुरस्कार का एलान हुआ था उस वक्त भी विक्की ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की थी।
यह भी पढ़ें:- Trailer Review: 'ड्रीमगर्ल' के ट्रेलर में छा गए आयुष्मान खुराना, पूजा बनकर ऐसे लूटी महफिल
विक्की ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- 'अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ गए हैं। मेरे काम को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जूरी द्वारा सराहा गया। यह मेरे परिवार और मेरे लिए खास मौका है। मैं जूरी में शामिल सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया करता हूं जिन्होंने मेरे काम को सराहा।'
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
विक्की ने आगे लिखा- 'मैं अपने अवॉर्ड को उस व्यक्ति के साथ साझा कर रहा हूं जिसे मैं बहुत प्रशंसा करता हूं बतौर व्यक्ति भी और अभिनेता भी। आयुष्मान तुम्हें ढेर सारी बधाई भाई। मैं इस पुरस्कार को अपने माता-पिता के अलावा उरी फिल्म की पूरी टीम, देश और आर्मी के जवानों को समर्पित करना चाहता हूं।'