{"_id":"61bdae94a64ac610253e0b52","slug":"ayushmann-reveals-how-his-dad-helped-a-trans-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान खुराना का खुलासा: बताया कैसे उनके पिता ने की थी ट्रांस समुदाय की मदद? दी थी यह सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान खुराना का खुलासा: बताया कैसे उनके पिता ने की थी ट्रांस समुदाय की मदद? दी थी यह सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 18 Dec 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना लीक से हटकर फिल्मों में अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ऐसी फिल्मों में एक्टिंग की है जिनके विषयों की मुख्यधारा में चर्चा नहीं की जाती है। हाल ही में उनकी नई फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी आई है, जिसमें ट्रांस समुदाय द्वारा झेले जाने वाले भेदभाव और बहिष्कार को दिखाया गया है। उनका कहना है कि एलजीबीटीक्यू पात्रों वाली फिल्मों का निर्माण करना काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी फिल्मों में उस समुदाय से कलाकारों को शामिल करना आसान नहीं है।
Trending Videos
2 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : Instagram
उन्होंने कहा, अतीत में उनके अनुभवों से उन्हें महसूस हुआ है कि ऐसे कलाकार खुद को लेकर काफी संवेदनशील रहते हैं और उन्हें लगातार इस बात का डर होता है कि फिल्मों के जरिए उनकी एक खास छवि गढ़ दी जाएगी। आयुष्मान खुराना ने अपने एक इंटरव्यू में ट्रांस समुदाय के बारे में जागरूकता की कमी पर चर्चा की और खुलासा किया कि जब वह सिर्फ 13 साल के थे, तब उन्होंने पहली ट्रांस समुदाय को जाना और समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने कहा, मैं एक रूढ़िवादी परिवार से हूं, मेरे माता-पिता प्रगतिशील थे। 90 के दशक के मध्य में एक छात्रावास में दो लड़कियां थीं, जो मेरे पिता के पास आई थीं। उनमें से एक इस ऑपरेशन से गुजरना चाहती थी और लड़का बनना चाहता था।
4 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
आयुष्मान खुराना ने कहा कि उनके पिता ने दंपति को एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जाने का सुझाव दिया। लेकिन उस व्यक्ति ने उन्हें 'प्रकृति के खिलाफ जाने' के लिए मना कर दिया। अंत में आयुष्मान खुराना के पिता ने जोड़े को एक बड़े शहर में जाने का सुझाव दिया, जिसके बाद वे मुंबई गए और ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। अब उनकी शादी को पिछले 20-25 साल हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : instagram
उन्होंने कहा, इसलिए जब मैं 13 साल का था, तब मुझे ट्रांस कम्युनिटी के बारे में पता था। यह मेरे लिए एक बहुत अच्छा इंडक्शन था। उन्होंने कहा, मेरे पिता को भी नहीं पता था कि ऑपरेशन होगा और वह सफल होगा। यह मेरे लिए पहली बार आंख खोलने जैसा था कि यह समुदाय मौजूद है और ऐसा सोचता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।