{"_id":"5ee90920fd35d60d2a75eef3","slug":"ayyappanum-koshiyum-director-sachy-hospitalised-following-a-cardiac-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मशहूर निर्देशक सैची कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मशहूर निर्देशक सैची कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सैची
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलयालम फिल्म 'अय्यपनम कोशियुम' (Ayyappanum Koshiyum) के निर्देशक सैची (Sachy) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, 16 जून को सैची को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें केरल के त्रिसूर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और वेंटिलेटर पर हैं।
2 of 5
सैची
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है निर्देशक की हालत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। कोविड 19 की वजह से अस्पताल में उनके परिवार के कुछ ही लोगों को जाने की अनुमति दी गई है। सोशल मीडिया पर सैची के प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
3 of 5
सैची
- फोटो : सोशल मीडिया
सैची ने मलयालम फिल्म 'अनारकली' से डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म 'अय्यपनम कोशियुम' है जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में पृथ्वीराज और बीजू मेनन ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'अय्यपनम कोशियुम' को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने काफी सराहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने हाल ही एलान किया था कि उन्होंने हिंदी रीमेक के लिए इस फिल्म के अधिकार खरीद लिए हैं। जॉन फिल्म की कहानी से बेहद प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
अयप्पनम कोशियुम
- फोटो : सोशल मीडिया
'अयप्पनम कोशियुम' के तमिल रीमेक के अधिकार निर्माता कथिरसन (Kathiresan) के पास हैं। फिल्म में बीजू मेनन का रोल शशिकुमार निभाएंगे। इस बारे में आधिकारिक घोषणा लॉकडाउन के बाद की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।