फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत को KRK ने बताया था बुरा एक्टर, पुराने ट्वीट्स शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स लगा रहे हैं लताड़

Tue, 16 Jun 2020 10:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 16 Jun 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Kamal Rashid Khan aka KRK negative tweets about Sushant Singh Rajput are viral on social media
केआरके, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

रविवार को उस वक्त हर किसी को एक जोरदार झटका लगा जब बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की मौत दम घुटने के कारण हुई है। सुशांत इतने जिंदादिल इंसान थे कि किसी को भी अभिनेता के आत्महत्या करने पर यकीन नहीं हो रहा है। सुशांत लंबे वक्त से डिप्रेशन से भी जूझ रहे थे। सुशांत की मौत के बाद एक तरफ जहां कुछ चुनिंदा लोगों पर नेपोटिज्म और भेदभाव करने का आरोप लग रहा है तो वहीं दूसरी ओर उन सितारों के पुराने वीडियोज और पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने सुशांत के लिए गलत कहा या फिर मजाक उड़ाया। ऐसे में अब कमाल राशिद खान उर्फ केआरके भी चर्चा में आ गए हैं।

Kamal Rashid Khan aka KRK negative tweets about Sushant Singh Rajput are viral on social media
krk

दरअसल केआरके खुद को एक अभिनेता के साथ ही साथ फिल्म क्रिटिक भी बताते हैं और फिल्मों के रिव्यू देते हैं। ऐसे में जब सुशांत की पुरानी फिल्मों के रिव्यू केआरके ने उस वक्त किए थे तो अभिनेता को काफी गलत कहा था, जो बात अब फैंस को फिर से खटक रही है। ऐसे में केआरके के पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं और फैंस केआरके को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।

Kamal Rashid Khan aka KRK negative tweets about Sushant Singh Rajput are viral on social media
KRK

सोशल मीडिया पर जो पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं, उनमें केआरके कहते हैं कि, 'सुशांत को एक्टिंग आती नहीं है और उन लोगों पर बहुत बड़ा फाइन होना चाहिए जो ऐसे लोगों को आठ करोड़ रुपये देते हैं। ऐसे में जब आप एक आठ लाख रुपये वाले एक्टर को आठ करोड़ रुपये दोगे तो वो तो खुद को शाहरुख खान ही समझेगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Rashid Khan aka KRK negative tweets about Sushant Singh Rajput are viral on social media
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

वीडियो के अलावा केआरके के कुछ पुराने ट्वीट्स भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें केआरके ने सुशांत सिंह राजपूत को एक बुरा अभिनेता बताया था। वहीं साथ ही साथ उनकी फिल्मों की भी बुराई करते नजर आए थे। इन सभी स्क्रीनशॉट्स को साझा कर सुशांत के फैंस केआरके को लताड़ रहे हैं।


 

विज्ञापन
Kamal Rashid Khan aka KRK negative tweets about Sushant Singh Rajput are viral on social media
सलमान खान, सुशांत सिंह और केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं दूसरी ओर बता दें कि सुशांत की मौत के बाद केआरके ने बॉक्स ऑफिस के ट्विटर हैंडल पर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। इस ट्वीट में कहा गया है- 'यह सच है कि केवल छह कंपनियां पूरे बॉलीवुड को नियंत्रित करती हैं और वे किसी के भी करियर को खत्म कर सकते हैं यदि वे उसे पसंद नहीं करते हैं। इसमें धर्मा (करण जौहर), वाईआरएफ (आदित्य चोपड़ा), टी-सीरीज (भूषण कुमार), बालाजी (एकता कपूर), नाडियाडवाला (साजिद) और सलमान खान फिल्म्स (सलमान खान) शामिल हैं।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed