फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day SPL: बचपन में ऐसी दिखती थीं बिपाशा, चिढ़ाते थे दोस्त, बाद में बनीं सुपरमॉडल और हीरोइन

Sat, 07 Jan 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Jan 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
B'Day SPL: Things you didn't know about Bipasha Basu's life
बिपाशा बसु आज 38 साल की हो गई हैं। अपने एक दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में बिपाशा ने कई फिल्में कीं जिनमें उनकी भूमिका को काफी सराहा गया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बचपन में उन्हें कोई पसंद नहीं करता था क्योंकि वो बेहद सांवली और मोटी थीं। आलम ये था कि कॉलेज में भी उनके दोस्त उन्हें सांवले रंग के लिए चिढ़ाते थे।
B'Day SPL: Things you didn't know about Bipasha Basu's life
लेकिन असल में वो काफी बोल्ड और बिंदास रहीं, शायद इसीलिए सभी लोग कॉलेज के दिनों में उन्हें लेडी गुंडा कहकर बुलाते थे। उस वक्त कोई नहीं जानता था कि एक दिन ये सांवली लड़की बड़ी होकर ना सिर्फ सफल अभिनेत्री बनेगी बल्कि एक सुपरमॉडल भी बनेगी।

B'Day SPL: बचपन में ऐसी दिखती थीं बिपाशा कि चिढ़ाते थे दोस्त, बाद में बनीं सुपरमॉडल और हीरोइन

B'Day SPL: Things you didn't know about Bipasha Basu's life
बिपाशा साल 1996 में एक सुपरमॉडल प्रतियोगिता जीतकर सुर्खियों में आईं और बस यहीं से उनके सुनहरे मॉडलिंग करियर की शुरुआत हो गई। मॉडलिंग करते करते उन्हें फिल्मों का चस्का लगा तो साल 2001 में फिल्म 'अजनबी' के जरिए वो बॉलीवुड में आ गईं। पहली फिल्म में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया और इस कदर पसंद किया गया कि पहली ही फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day SPL: बचपन में ऐसी दिखती थीं बिपाशा कि चिढ़ाते थे दोस्त, बाद में बनीं सुपरमॉडल और हीरोइन

B'Day SPL: Things you didn't know about Bipasha Basu's life
इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की जिन्हें खूब पसंद किया गया लेकिन समय का पहिया ऐसा घूमा कि वक्त के साथ बिपाशा की झोली में हॉरर फिल्में ही ज्यादा आने लगीं। उन्होंने 'राज', 'राज 3', 'अलोन', 'आत्मा' और 'क्रिएचर 3डी' जैसी कई हॉरर फिल्में कीं जिनकी वजह से उनकी पहचान हॉरर फिल्मों की हीरोइन की बन गई।
विज्ञापन

B'Day SPL: बचपन में ऐसी दिखती थीं बिपाशा कि चिढ़ाते थे दोस्त, बाद में बनीं सुपरमॉडल और हीरोइन

B'Day SPL: Things you didn't know about Bipasha Basu's life
प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। जहां पहले उनका अफेयर एक्टर डीनो मोरिया के साथ रहा तो वहीं बाद में वो जॉन अब्राहम के साथ लंबे वक्त तक रिलेशन में रहीं लेकिन किसी वजह से तकरीबन 9 साल के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद बिपाशा की जिंदगी में एक्टर हरमन बावेजा की एंट्री हुई लेकिन उनके साथ भी बिपाशा का रिश्ता नहीं टिक पाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed