फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: श्रीदेवी को पाने के लिए बोनी कपूर ने किए ये काम

Fri, 11 Nov 2016 09:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Fri, 11 Nov 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
B'Day Spl: This is what Boney Kapoor did to woo Sridevi
बॉलीवुड के सुपरहिट और लवली कपल्स में श्रीदेवी और बोनी कपूर का नाम भी आता है। लेकिन शायद ही लोग जानते हों कि इन दोनों के एक होने की राह में कितने रोड़े आए। इन दोनों की लाइफ का हर किस्सा काफी दिलचस्प और मजेदार है और कुछ ऐसा ही किस्सा है इनकी लव स्टोरी का।

B'Day Spl: श्रीदेवी को पाने के लिए बोनी कपूर ने किए ये काम

B'Day Spl: This is what Boney Kapoor did to woo Sridevi
आपको जानकर हैरानी होगी कि बोनी कपूर ने ही पहले श्रीदेवी को प्रपोज किया क्योंकि वो श्रीदेवी के प्यार में पागल थे जबकि श्रीदेवी उन्हें कोई भाव ही नहीं देती थीं। लेकिन बोनी ने हिम्मत नहीं हारी। श्रीदेवी के करीब रहने के लिए उन्होंने फिर एक हैरतंगेज कदम उठाया। ये बात तब की है जब बोनी कपूर अपने छोटे भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' बना रहे थे। उन्होंने फैसला किया कि वो इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करेंगे। लेकिन उन्हें उन तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं मिल रहा था।

B'Day Spl: श्रीदेवी को पाने के लिए बोनी कपूर ने किए ये काम

B'Day Spl: This is what Boney Kapoor did to woo Sridevi
लेकिन फिर वो मिला श्रीदेवी की मां के रूप में। पर श्रीदेवी की मां ने फिल्म में काम करने के लिए ज्यादा फीस की डिमांड की और बोनी कपूर को देखिए, वो श्रीदेवी के प्यार में इस कदर पागल कि जितनी फीस की डिमांड श्रीदेवी की मां ने उनसे की, बोनी कपूर उससे ज्यादा रकम उन्हें देने के लिए तैयार हो गए ताकि वो श्रीदेवी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day Spl: श्रीदेवी को पाने के लिए बोनी कपूर ने किए ये काम

B'Day Spl: This is what Boney Kapoor did to woo Sridevi
लेकिन बोनी कपूर की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं बल्कि उन्हें तो अभी और लंबी लड़ाई लड़नी थी। लेकिन फिर हालात कुछ ऐसे बने कि बोनी कपूर ने मोना कपूर से शादी कर ली, जबकि श्रीदेवी उसी तरह अपने काम में मशगूल रहीं।
विज्ञापन

B'Day Spl: श्रीदेवी को पाने के लिए बोनी कपूर ने किए ये काम

B'Day Spl: This is what Boney Kapoor did to woo Sridevi
पर शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। श्रीदेवी के लिए बोनी कपूर का प्यार फिर से जाग उठा और उन्होंने श्रीदेवी के साथ अपनी नजदीकियां बढानी शुरु कर दीं। लेकिन फिर से बोनी कपूर के प्यार के बीच अड़चन आ गई। इसी बीच श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और लंबा इलाज चला। लेकिन इस दौरान बोनी कपूर ने श्रीदेवी का साथ नहीं छोड़ा और हर तरह से उनका सहयोग किया। यहां तक कि उनकी मां का जितना भी कर्ज था वो भी बोनी कपूर ने चुकाया। इससे श्रीदेवी बेहद प्रभावित हुईं और फायनली उन्होंने बोनी कपूर को हां कह दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed