फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज होते ही 'बागी 2' ने बनाया नया रिकॉर्ड, टाइगर के एक्शन की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस

Fri, 30 Mar 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
baaghi 2 became tiger shroffs widest release in country
टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। क्रिटिक्स ने भी फिल्म को अच्छे रिव्यू दिए हैं। इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म में दिशा के काम को भी सराहा जा रहा है। यह टाइगर की पांचवी फिल्म है। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी उनके काम की तारीफ की है।

baaghi 2 became tiger shroffs widest release in country
Tiger Shroff

ट्रेड पंडितों के अनुसार 'बागी 2' बॉक्सऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है। इसी के साथ टाइगर की फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। 'रेड' और 'हिचकी' जैसी सुपरस्टार की फिल्में होते हुए भी 'बागी 2' के सुबह के शो में 40 फीसदी सीटे फुल देखी गईं। 

baaghi 2 became tiger shroffs widest release in country
Tiger Shroff

इससे पहले इतनी ही बढ़त 'पद्मावत', 'रेड' और 'पैडमैन' में देखी गई थी। यही नहीं टाइगर की यह पहली फिल्म है जो देश भर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इसे विदेश में भी 625 स्क्रीन्स मिली हैं। इसमें इटली और म्यांमार जैसे 45 देश शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
baaghi 2 became tiger shroffs widest release in country
Tiger Shroff

‘बागी-2’ के निर्माताओं ने 5 दिन पहले से ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू करवा दी थी। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह साल बड़ी ओपनर साबित होगी। फिल्म मैग्जीन सुपरसिनेमा के अनुसार, 'बागी 2' पहले दिन लगभग 14 करोड़ का कारोबार कर सकती है।

विज्ञापन
baaghi 2 became tiger shroffs widest release in country
Tiger Shroff

साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म के बारे एक ट्विटर यूजर ने कहा, 'टाइगर की एंट्री और स्टंट शानदार हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'टाइगर और दिशा का कॉलेज रोमांस बिल्कुल रियल लग रहा है।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'बागी 2 के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए सिनेमाहॉल यंगस्टर्स से भरा पड़ा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed