फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जारी है टाइगर की 'बागी 3' की धाकड़ कमाई, अजय देवगन की 'तानाजी' को ऐसे कर चुके हैं पीछे

Tue, 10 Mar 2020 08:11 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 10 Mar 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
Baaghi 3 Box Office Collection Day 4 Starring Tiger Shroff Riteish Deshmukh and Shraddha Kapoor
बागी 3 और तानाजी - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'बागी 3 (Baaghi 3) ने 6 मार्च को सिनेमाघर में दस्तक दी थी। फिल्म को भले ही क्रिटिक्स द्वारा बहुत अच्छे रिव्यूज न मिले हों लेकिन फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। ऐसे में एक नजर बागी 3 के कलेक्शन पर।

Baaghi 3 Box Office Collection Day 4 Starring Tiger Shroff Riteish Deshmukh and Shraddha Kapoor
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ने पहले दिन के ही बॉक्स ऑफिस पर 17.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यानी फिल्म ने पहले दिन ही एक बेहतरीन ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 16.03 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 20.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Baaghi 3 Box Office Collection Day 4 Starring Tiger Shroff Riteish Deshmukh and Shraddha Kapoor
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

इन तीन दिन की कमाई के साथ ही बागी 3 ने ओपनिंग वीकेंड में कुल 53.83 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं बात अगर पिछले तीन दिन के मुकाबले से करें तो चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन कम हुआ है और फिल्म ने करीबन 9 करोड़ रुपये की कमाई की। यानी अभी तक फिल्म करीब 62 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। हालांकि फिल्म को होली की छुट्टी का फायदा मिलने की भी उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baaghi 3 Box Office Collection Day 4 Starring Tiger Shroff Riteish Deshmukh and Shraddha Kapoor
Baaghi 3 - फोटो : twitter

बात फिल्म बागी 3 की करें तो फिल्म को भारत में 4400 और ओवरसीज में 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है जबकि अहमद खान फिल्म के निर्देशक हैं। 

विज्ञापन
Baaghi 3 Box Office Collection Day 4 Starring Tiger Shroff Riteish Deshmukh and Shraddha Kapoor
baaghi 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गौरतलब है कि बागी 3 साल 2020 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। बागी 3 ने जहां पहले दिन ही 17.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी तो वहीं अजय देवगन की तानाजी ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। बागी 3 की इस कमाई को देखते हुए लग रहा है कि फिल्म जल्दी ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

पढ़ें: Happy Holi Songs: 'रंग बरसे' सहित बॉलीवुड के ये 10 सुपरहिट गाने होली को बनाते हैं बेहद खास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed