{"_id":"5c6aa53bbdec2229c12b94b0","slug":"baahubali-actree-anushka-shetty-to-star-opposite-rana-daggubati-instead-of-prabhas-in-silence-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली' छोड़ इस एक्टर के साथ नजर आएंगी देवसेना, लुक में किया बदलाव पहचानना मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली' छोड़ इस एक्टर के साथ नजर आएंगी देवसेना, लुक में किया बदलाव पहचानना मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 18 Feb 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
prabhas and anushka
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बाहुबली' (Baahubali) एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) की कुछ दिन पहले लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कोटिन्हो (Luke Coutinho) के साथ तस्वीर काफी चर्चा में रही थी। इस तस्वीर में 'बाहुबली' एक्ट्रेस पहले की अपेक्षा काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के वायरल होते ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि यह लुक अनुष्का की आने वाली फिल्म का है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं इस फिल्म में अनुष्का के साथ प्रभास नहीं बल्कि राणा दग्गुबाती नजर आएंगे।
2 of 5
Anushka Shetty Luke Coutinho
- फोटो : twitter
सूत्रों की मानें तो अनुष्का ने अपने लुक में बदलाव आने वाली फिल्म 'साइलेंस' के लिए किया है। इस फिल्म में अनुष्का के को-स्टार माधवन होंगे। इस बीच इस फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।
3 of 5
Rana Daggubati
- फोटो : file photo
एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार अनुष्का की इस फिल्म में प्रभास की जगह राणा दग्गुबाती नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में राणा केमियो में होंगे। खबरों की मानें तो राणा से पहले यह रोल प्रभास को ऑफर हुआ था। प्रभास इस वक्त सुजीत की फिल्म की शूटिंग में बिजी है जिस वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rana Daggubati
- फोटो : file photo
प्रभास के बाद यह किरदार राणा दग्गुबाती को ऑफर हुआ। राणा इस वक्त 'हाथी मेरे साथी' और 'हाउसफुल 4' की शूटिंग में बिजी है। कहा जा रहा है अप्रैल में वह फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। 'साइलेंस' फिल्म थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को कोना वेंकट ने प्रोड्यूस किया है। कहा जा रहा है कि ज्यादातर फिल्म की शूटिंग सिएटल में होगी। बतौर प्रोड्यूसर फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
बाहुबली 2
- फोटो : file photo
आपको बता दें, अनुष्का शेट्टी और प्रभास आखिरी बार 'बाहुबली' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पंसद किया गया था। यहां तक कि दोनों के अफेयर की खबरों ने भी काफी जोर पकड़ा। इसके साथ ही प्रभास और अनुष्का एक साथ 'बाहुबली' फिल्म डायरेक्टर एस एस राजामौली की बेटी की शादी में भी एक साथ दिखाई दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।