{"_id":"5c6aa566bdec224b7a555547","slug":"new-cricket-show-virtual-cricket-shows-will-onair-in-march-host-by-nia-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एंटरटेनमेंट की नई तकनीक वर्चुअल रिएल्टी का बड़ा धमाका, इन दिग्गज क्रिकेटर्स को लेकर बना पहला शो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एंटरटेनमेंट की नई तकनीक वर्चुअल रिएल्टी का बड़ा धमाका, इन दिग्गज क्रिकेटर्स को लेकर बना पहला शो
Mon, 18 Feb 2019 06:00 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 18 Feb 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Virtual Cricket Shows
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीक की इस दुनिया में 'वर्चुअल रियलिटी' (VR) से मनोरंजन का नया बाजार सज रहा है। इस कड़ी में पहली बार वर्ल्डवाइड वर्चुअल क्रिकेट शो शुरू करने की तैयारी है। 'ओ माई गॉड', 'फगली', 'सिंह इज ब्लिंग' जैसी तमाम बॉलीवुड फिल्में और टीवी सीरियल बना चुकीं अश्विनी यार्डी ने इस वर्चुअल क्रिकेट शो कॉन्सेप्ट को तैयार किया, यार्डी इस शो की प्रोड्यूसर भी हैं।
Virtual Cricket Shows
- फोटो : amar ujala
न पिच होगा, न मैदान बस आंखों पर 'चश्मा'
इस क्रिकेट सुपरओवर लीग में चार टीमें आपस में भिड़ेंगी। पहली बार ऐसा मौका होगा जब विश्व के जाने-माने क्रिकेटर्स मैदान की बजाय डिजिटल दुनिया में अपने खेल का हुनर दिखाएंगे। मार्च के पहले सप्ताह में स्टार्ट होने वाले इस वर्चुअल क्रिकेट शो में चार टीमें ब्लू ब्लास्टर, यलो स्ट्राइकर्स, ऑरेन्ज रेंजर्स, ब्लैक थंडर्स होंगी। हर हफ्ते दो-दो टीमें आपस में खेलेंगी। मोबाइल एप के जरिए दर्शक इस अनोखे क्रिकेट मैच का मजा ले सकेंगे।
निया शर्मा का ग्लैमरस तड़का
जून 2019 तक क्रिकेट सुपरओवर लीग चलेगी और इसके बाद विजेता टीम को ट्रॉफी दी जाएगी। मुंबई की फिल्म सिटी में इस शो को लेकर क्रिकेटर्स ने कहा कि आसान नहीं है वर्चुअल रियलिटी में इस खेल को खेलना। सामने आती बॉल कब और कहां से टर्न लेगी इसमें तो कुछ समझ में ही नहीं आता। वीवीएस लक्ष्मण और सुरेश रैना ने कहा कि वर्चुअल क्रिकेट शो खेलकर नई तरह की बैटिंग सीखने को मिलेगी। इस शो की कमेंट्री के लिए मशहूर टीवी होस्ट गौतम भिमानी के साथ निया शर्मा भी दिखेंगी।

ये होंगी टीमें और टीमों के खिलाड़ी
ब्लू ब्लास्टर- वीरेंद्र सहवाग, शबमैन गिल, मोहम्मद कैफ
येलो स्ट्राइकर्स- सुरेश रैना, क्रिस्टोफर लिन, ब्रेंडम मेकलम
ऑरेन्ज रेंजर्स- पृथ्वी शॉ, आंद्रे रसल, वीवीएस लक्ष्मण
ब्लैक थंडर्स- हरभजन सिंह, हर्शेल गिब्स, तिलकरत्ने दिलशान
खेल का भविष्य है वर्चुअल रियलिटीः वीरेंद्र सहवाग
मशहूर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस शो को लेकर कहा कि वर्चुअल रियलिटी ही खेल का भविष्य है। मुझे इसको खेलकर बड़ा मजा आया। इस खेल को खेलने में ऐसी फीलिंग मिलती है जैसे स्टेडियम में खेल रहे हैंं। जब मैं प्रैक्टिस मैच खेल रहा था तो मुझे कई परेशानियां हुईं। जब दर्शक इसे देखेंगे तो उन्हें भी बहुत मजा आएगा।

जानिए क्या है वर्चुअल रियलिटी
'वर्चुअल रियलिटी' असल में वो तजुर्बा है, जो आप तकनीक के जरिए कोई फिल्म या टीवी शो देखते वक़्त करते हैं। इसमें हेडसेट या मोबाइल के जरिए आप फिल्म देखते हैं, या गेम खेलते हैं। वर्चुअल क्रिकेट शो में क्रिकेटर्स वीआर प्लेयर को पहनेंगे और विशेष तरह के बैट से सामने से आ रही बॉल को हिट करेंगे।