{"_id":"5c6a9d12bdec225fe96d7812","slug":"navjot-singh-siddhu-statement-on-kapil-sharma-show-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा शो से बाहर होने की खबरों को सिद्धू ने नकारा, सामने आकर बताई पूरी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा शो से बाहर होने की खबरों को सिद्धू ने नकारा, सामने आकर बताई पूरी सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 18 Feb 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
navjot singh siddhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका निभाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में पुलवामा आतंकी हमले को लेकर एक विवादित बयान दिया था। किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए पूरे देश या व्यक्तियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी।
2 of 5
navjot singh siddhu
लोगों ने सोनी चैनल से अपील की कि नवजोत को कपिल शर्मा शो से बाहर कर दिया जाए । दर्शकों के गुस्से को देखते हुए सोनी टीवी ने सिद्धू को 'द कपिल शर्मा शो' से हटाने का फैसला लिया । सिद्धू की जगह अब अर्चना पूरन सिंह शो में जज की भूमिका निभाती नजर आएंगी ।
3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
सोनी चैनल के इस फैसले पर नवजोत सिंह सिद्धू का बयान आया है । सिद्धू ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है । वो अपने राजनीतिक कार्यों के चलते 'द कपिल शर्मा शो' को समय नहीं दे पाए । इस कारण उनकी जगह दो एपिसोड्स के लिए अर्चना को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : social media
सिद्धू के अनुसार, ‘मुझे विधानसभा के सेशन में शामिल होना था । जिस कारण द कपिल शर्मा शो के लिए शूट नहीं कर पाया। निर्माताओं ने मेरी जगह दो एपिसोड्स के लिए किसी को लिया है। इसके साथ मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि मुझे शो से हटा दिया गया है। अगर मेरे बयान की वजह से ऐसा कोई फैसला लिया जाता है तो भी मैं उसके साथ खड़ा रहूंगा।’
विज्ञापन
5 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
बता दें कि पुलवामा अटैक पर बयान देने के बाद सोशल मीडिया पर नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल शर्मा के शो से हटाने की मांग उठी थी । इसके बाद 'द कपिल शर्मा शो' के निर्माताओं ने ये फैसला लिया । सूत्रों के अनुसार, निर्माता नहीं चाहते कि नवजोत सिंह सिद्धू के बयान से शो की टीआरपी पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।