स्टैंडअप कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के जवानों को लेकर बेहद हैरान करने वाला बयान दिया है। अपने इस विवादित बयान की वजह से मल्लिका सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।
पुलवामा हमले पर मल्लिका दुआ ने कही बेहूदा बात, यूजर्स बोले- 'घर का कोई शहीद होता तो जश्न न मनाती'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर शेयर किए इस वीडियो में मल्लिका ने कहा है, 'लोग कह रहे हैं कि हमारे लोग शहीद हो गए हैं, आप अपनी लाइफ को कैसे नॉर्मली जी रही हैं। इस बारे में लोग प्रोटेस्ट करते दिख रहे हैं। मैं पूछना चाहती हूं कि हर रोज लोग भुखमरी, बेराजगारी, डिप्रेशन जैसी कई और वजहों से मरते हैं। ऐसा सिर्फ हमारे देश में नहीं होता, पूरी दुनिया में लोग मरते हैं, तब क्या आप अपनी जिंदगी रोक देते हैं, क्या हमारा काम सिर्फ शोक मनाना ही है।'
ऐसे में तो हमें हर रोज हमें शोक मनाने की जरूरत है। ये क्या नॉनसेंस बातें लगा रखी है। सब पूरी बकवास है। जो लोग फेसबुक पर ये लिख रहे हैं कि जंग छेड़ेंगे हम, उनकी औकात ही क्या है। तुम तो फोन करके एक पिज्जा नहीं ऑर्डर कर सकते हो तुम क्या जंग करोगे। हर मुस्लिम को ये कहना बंद करो कि वो पाकिस्तान जाए, अगर यही सोच है तो मुस्लिम तो दुनिया में हैं।

मल्लिका के इस वीडियो पर लोग उन्हें जमकर लताड़ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप क्या कहना चाहती हैं हमें राष्ट्रविरोधी टिप्पणी करने वाले लोगों का समर्थन करना चाहिए! सोशल मीडिया में बहुत शक्ति है और मुझे लगता है कि आप आज जो कुछ भी हैं शइी वजह से हैं। हम अपनी सेना का पूरा समर्थन करते हैं।
