{"_id":"5c6a94fcbdec22738563ed5e","slug":"akshay-kumar-help-to-martyrs-family-and-force-this-message-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले से खौला अक्षय कुमार का खून, आतंकियों को ध्वस्त करने के लिए रचा मास्टर स्ट्रोक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुलवामा हमले से खौला अक्षय कुमार का खून, आतंकियों को ध्वस्त करने के लिए रचा मास्टर स्ट्रोक
Mon, 18 Feb 2019 04:58 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 18 Feb 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए । इस हमले से हर देशवासी का खून खौल उठा है । यहां तक कि बॉलीवुड सितारों ने भी पाकिस्तान की कड़ी निंदा की । साथ ही पाकिस्तान कलाकारों के साथ काम करने पर भी रोक लगा दी गई है । इस हमले में शहीद हुए जवानों के लिए स्टार्स ने एक दिन के लिए फिल्मसिटी बंद रखी ।
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान और मुकेश अंबानी ने शहीदों के परिवार को करोड़ों रुपए दान में दिए हैं । अब सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक मैसेज वायरल हो रहा है । खबर के मुताबिक, अक्षय कुमार की इस योजना को अमली जामा पहनाने की तैयारी की जा रही है ।
pulwama martyr
- फोटो : पीटीआई
खबर के अनुसार, इस प्लान से शहीदों के परिवार की मदद होगी । साथ ही पाकिस्तान के नापाक इरादों का भी सफाया हो जाएगा । इस योजना के अंतर्गत रोज एक रुपए का भुगतान भारतीय सेना ने लिए करना होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
pulwama attack
मोदी सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में भारतीय सेना की आधुनिकता और सेना के जवानों के लिए बैंक अकाउंट खोल दिया है । इसमें हर भारती अपनी मर्जी से कितना भी दान कर सकते हैं । ये राशि 1 रुपए से शुरू होकर असीमित है ।
आज के हालातों को देखते हुए सिंडिकेट बैंक में आर्मी वेलफेयर फंड बैटल कैजुएलिटी फंड अकाउंट खोला है ।
आज के हालातों को देखते हुए सिंडिकेट बैंक में आर्मी वेलफेयर फंड बैटल कैजुएलिटी फंड अकाउंट खोला है ।
विज्ञापन
pulwama anger
मीडिया के मुताबिक, यह अक्षय कुमार का मास्टर स्ट्रोक है । भारत की 130 करोड़ की जनसंख्या में अगर 70 फीसदी लोग भी केवल 1 रुपए देते हैं तो एक दिन में 100 करोड़ रुपए जमा हो जाएंगे । 3 दिन में 3000 करोड़ और एक साल में 36000 करोड़ रुपए हो जाएंगे ।