फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘बाहुबली’ ने बदल दी ‘कटप्पा’ की जिंदगी, शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में भी आ चुके नजर

Wed, 30 Sep 2020 04:25 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 30 Sep 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Baahubali fame kattappa aka actor Sathyaraj birthday here know about him
सत्यराज - फोटो : instagram/baabubali_fanpage

निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' जब रिलीज हुई थी तो सबकी जुबां पर एक ही सवाल था कि ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ फिल्म का जब दूसरा पार्ट आया तब लोगों को इसका जवाब मिल गया। वैसे तो 'बाहुबली' के सारे ही कलाकार चर्चा में रहे लेकिन कटप्पा नाम लोगों की जुबां पर चढ़ गया था। 'बाहुबली' के कटप्पा का असली नाम सत्यराज है। तीन अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले सत्यराज के बारे में बताते हैं कुछ खास बातें।

Baahubali fame kattappa aka actor Sathyaraj birthday here know about him
सत्यराज - फोटो : instagram/baabubali_fanpage

सत्यराज तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाते हैं। 'बाहुबली' ने उन्हें पूरे देश में लोकप्रिय कर दिया। सत्यराज ने 1978 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सत्यराज की मां नहीं चाहती थीं कि वो फिल्मों में काम करें लेकिन सत्यराज की जिद ने उन्हें कटप्पा बना दिया।

Baahubali fame kattappa aka actor Sathyaraj birthday here know about him
सत्यराज - फोटो : instagram/baabubali_fanpage

सत्यराज ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सत्तम एन कैइयिल' (Sattam En Kaiyil) से की थी। शुरू में सत्यराज को फिल्मों में छोटे-छोटे रोल मिलते थे। 1978 से 1985 तक सत्यराज ने 75 फिल्मों में काम कर लिया था। सत्यराज जब 31 साल के थे तो उन्होंने रजनीकांत के पिता का रोल निभाया था। उस वक्त रजनीकांत की उम्र 35 साल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali fame kattappa aka actor Sathyaraj birthday here know about him
सत्यराज - फोटो : screenshot from youtube/chennai express

कम ही लोगों को पता होगा कि सत्यराज ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में भी काम किया है। इसमें उन्होंने दीपिका के पिता का रोल किया था। फिल्म में सत्यराज का बाल्ड लुक था।  

विज्ञापन
Baahubali fame kattappa aka actor Sathyaraj birthday here know about him
सत्यराज - फोटो : instagram/baabubali_fanpage

सत्यराज ने 1979 में माहेश्वरी से शादी की। माहेश्वरी निर्माता मधमपट्टी शिवकुमार की भतीजी हैं। दोनों के एक बेटी दिव्या और बेटा सिबिराज है। सिबिराज भी अभिनेता के तौर पर काम करते हैं। वहीं दिव्या एक न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed