फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ और बॉलीवुड के बाद क्या हॉलीवुड फिल्मों में काम करने करने जा रहे हैं 'भल्लालदेव'?

Sun, 03 Feb 2019 11:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 03 Feb 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
Baahubali star Bhallaladeva Rana Daggubati goes to Hollywood?
Rana Daggubati

तेलुगू सुपरस्टार और एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव का किरदार निभा कर फेमस हुए राणा दग्गुबाती अब हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। खबर है कि राणा दग्गुबाती हॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं।

Baahubali star Bhallaladeva Rana Daggubati goes to Hollywood?
rana daggubati

कहा जा रहा है कि हॉलीवुड फिल्म में एक महत्वपूर्ण रोल के लिए मेकर्स से उनकी बातचीत चल रही है। हालांकि इस बारे में अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। कहा ये भी जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स ने राणा से अपनी फिल्म के लिए संपर्क किया है और अगर सब कुछ ठीक रहता है तो राणा इस फिल्म को साइन कर सकते हैं।

Baahubali star Bhallaladeva Rana Daggubati goes to Hollywood?
rana daggubati

इसके अवाला राणा इस समय कई साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्मों में बिजी हैं। राणा फिल्म 'हाथी मेरे साथी' में बेहतरीन भूमिका निभाते नजर आएंगे। प्रभु सोलोमन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में श्रिया पिलगांवकर लीड रोल में होंगी। श्रिया फिल्म नदिया के पार एक्टर सचिन पिलगांवकर की बेटी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali star Bhallaladeva Rana Daggubati goes to Hollywood?
rana daggubati

तमिल में इस फिल्म का नाम 'कादन' है जबकि तेलुगू में इसका नाम 'अरण्य' है। इसके अलावा राणा हिंदी की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 4' में भी दिखाई देंगे जिसमें अक्षय कुमार, रीतेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, पूजा हेगड़े और चंकी पांडे प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 26 अक्टूबर 2019 को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
Baahubali star Bhallaladeva Rana Daggubati goes to Hollywood?
राणा दग्गुबाती

फिल्म के पटकथा लेखक-निर्देशक फरहाद समजी ने खुलासा किया था कि मेघा ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में भल्लादेव का किरदार करने वाले राणा दग्गुबाती खतरनाक किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद नाना पाटेकर पर फिल्म को छोड़ने का दवाब आ गया था जिसके चलते उन्हें फिल्म से पैर पीछे खींचने पड़े। इसके बाद राणा को फिल्म के लिए साइन किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed