फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good News: क्या राणा दग्गुबाती के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां? पत्नी मिहीका ने खोला राज

Sun, 03 Apr 2022 12:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 03 Apr 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
Baahubali starrer rana daggubati and wife miheeka to become parents soon
मिहीका बजाज, राणा दग्गुबाती - फोटो : instagram

साउथ सुपरस्टार और फिल्म 'बाहुबली' में भल्लाल देव की दमदार भूमिका निभाने वाले राणा दग्गुबाती ने दो साल पहले कोरोना के समय शादी की थी। उनके फैंस इस खबर से काफी खुश हुए थे लेकिन अब उनके घर से एक और खुशखबरी सुनने मिल रही है। फिल्मी गलियारों से खबर आ रही है कि राणा दग्गुबाती पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर भी यह खबर काफी ट्रेंड कर रही है कि उनकी पत्नी मिहीका प्रेग्नेंट हैं। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात का खुलासा खुद मिहीका ने किया है। 


 
Baahubali starrer rana daggubati and wife miheeka to become parents soon
मिहीका बजाज और राणा दग्गुबाती - फोटो : social media

मीहिका ने किया खुलासा 
जब से यह खबरे सामने आई हैं कि राणा पिता बनने वाले हैं तभी से लगातार उनके घर बधाईयों का तांता लग गया है। सोशल मीडिया यूजर्स मीहिका और राणा दग्गुबाती को लगातार बधाई दे रहे हैं। यूजर्स मिहीका से तरह-तरह के प्रश्न कर रहे हैं। इस राज से पर्दा उठाते हुए मिहीका ने बताया कि नहीं वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि "मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। शादी के बाद मैं भी और लोगों की तरह थोड़ी मोटी हो गई हूं।"  



 
Baahubali starrer rana daggubati and wife miheeka to become parents soon
मिहीका बजाज और राणा दग्गुबाती - फोटो : social media

क्यों हुआ लोगों को शक?
किसी भी स्टार के फैंस उनकी पर्सनल और प्रॉफेशनल लाइफ के बारे में जानने और उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। ऐसा ही कुछ राणा के साथ होता है, उनके घर में नन्हा महमान आने की खबर इस समय हर जगह फैली हुई है। लेकिन प्रश्न है कि यह कैसे फैली? मिहीका ने कुछ दिनों पहले अपनी और राणा की एक तस्वीर इंस्टा पर साझा की थी, जिसमें मिहीका पहले के मुकाबले मोटी नजर आ रही थीं। इसके बाद लोगों ने अनुमान लागाना शुरू कर दिया था कि मीहिका जल्द ही मां बनने जा रही हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali starrer rana daggubati and wife miheeka to become parents soon
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : Instagram

कोरोना काल में की थी शादी
राणा दग्गुबाती साउथ का एक जाना-माना नाम हैं और बाहुबली के हिट होने के बाद से तो वह देश के हर घर में अपनी पहचान रखते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राणा और मीहिका 8 अगस्त 2020 को हैदराबाद के रामनायडू स्टूडियो में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसमें उनके परिवार वाले और करीबी ही शामिल हुए थे। इन दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं। 

विज्ञापन
Baahubali starrer rana daggubati and wife miheeka to become parents soon
राणा दग्गुबाती

भल्लादेव की भूमिका ने दिलाई पहचान 
सुपर हिट फिल्म 'बाहुबली' में नकारात्मक किरदार निभा चुके अभिनेता को इसके लिए दर्शकों से खूब प्यार मिला था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए। बीते दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म 'भीमला नायक' भी सुपर हिट हुई थीं। इसकी सक्सेस के बाद अब वह अपने बाकी सारे प्रोजैक्ट्स खत्म करने में लगे हैं। तो ऐसे में उनके पास अभी फैमिली प्लानिंग का समय नहीं है और यह खबर एक अफवाह है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed