भारतीय रेसलर बबीता फोगाट इन दिनों अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में जमातियों को जाहिल बताते हुए कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने का जिम्मेदार ठहराया था। उनके इस बयान पर खूब बबाल मचा और उनपर मामला दर्ज हो गया। लेकिन इस बीच अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट के जरिए बबीता पर निशाना साधा, जिसके बाद दोनों की बहस हो गई।
स्वरा भास्कर के सवाल पर 'दंगल गर्ल' ने दिया करारा जवाब, बोलीं- 'सबसे आगे जाहिल जमाती ही क्यों...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरा ने ट्विटर पर एक डाटा शेयर करते हुए बताया कि 9 से 19 मार्च के बीच भारत में कहां-कहां धार्मिक स्थलों पर कितने लोग पहुंचे थे। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बबीता जी यह आंकड़ा भी देखें। क्या इन लाखों भक्तगण के कोरोना टेस्ट हुए हैं? कृपया, इसपर भी टिप्पणी दें। और तबलिगी जमात के प्रोग्राम को दिल्ली पुलिस ने इजाजत क्यों दी? यह सवाल भी उठाएं, बाकी आपके फैन तो हम हैं ही।'
बबीता जी @BabitaPhogat यह statistics भी देखें! क्या इन लाखों भक्तगण के corona test हुए हैं? कृपया इसपर भी टिप्पणी दें! और तबलिग़ी जमात के प्रोग्राम को दिल्ली पुलिस ने permission क्यूँ दी.. यह सवाल भी उठाएँ! बाक़ी आपके फ़ैन तो हम हैं ही! 🙏🏽🙏🏽😊😊 https://t.co/ngqi1yYWEv
स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर बबीता ने अपने अंदाज में उन्हें जवाब दिया। बबीता ने लिखा, 'मेरी फैन- मेरी बहन स्वरा भास्कर! बहन.... 135 करोड़ के हमारे राष्ट्र में महामारी से बचाव के रेस्क्यू प्रयास और टेस्ट सरकार की तरफ से जारी हैं। दिल्ली से तो लाखों मजदूर भी बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए निकले, पर कोरोना संक्रमण को फैलाने में सबसे आगे जाहिल जमाती ही क्यों ???'
मेरी फैन - मेरी बहन 🙏🙏@ReallySwara
बहन....135 करोड़ के हमारे राष्ट्र में महामारी से बचाव के रेस्क्यू प्रयास और टेस्ट सरकार की तरफ से जारी हैं।
दिल्ली से तो लाखों मजदूर भी बिहार और उ.प्र. के लिए निकले ....पर कोरोना संक्रमण को फैलाने में सबसे आगे जाहिल जमाती ही क्यों ??? https://t.co/aFxBW64f3u
बता दें कि केस दर्ज होने के बाद बबीता ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह अब भी ट्वीट में कही गई अपनी बात पर कायम हैं। बबीता ने वीडियो में कहा, 'कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत-गलत मैसेज करने लगे, गालियां देने लगे और फोन करके धमकी देने लगे हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगी कि मैं अपने ट्वीट पर कायम हूं, जिन्हें सच सुनने में समस्या है वे अपने आप में सुधार लाकर सच सुनने की आदत डाल लें।जो लोग धमकी दे रहे हैं, उन लोगों को कह रही हूं कि कान खोलकर सुन लो। दिमाग में बैठा लो। मैं कोई जायरा वसीम नहीं हूं, जो तुम्हारी धमकियां सुनकर घर बैठ जाउंगी। मैं बबीता फोगाट हूं, देश के लिए लड़ी हूं और ऐसे ही लड़ती रहूंगी।
क्या था ट्वीट?
15 अप्रैल को इस 30 वर्षीय अर्जुन अवॉर्डी महिला पहलवान ने ट्वीट किया, 'कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या है। जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है।' उनके इस ट्वीट के बाद बबाल मच गया और ट्विटर पर #Suspendbabitaphogat होने लगा। हालांकि कई लोगों ने बबीता की इस बात का समर्थन भी किया।
पीएम मोदी के बाद रामायण की सीता ने अटल बिहारी के साथ शेयर की तस्वीर, बोलीं- 'इस महान शख्स से...'