{"_id":"676265878a0fe27cee0bbabb","slug":"baby-john-actor-varun-dhawan-reveals-sikandar-star-salman-khan-naughty-habit-2024-12-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan: वरुण धवन से रोटी क्यों छीन लेते थे सलमान खान? अभिनेता ने किया दिलचस्प खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Varun Dhawan: वरुण धवन से रोटी क्यों छीन लेते थे सलमान खान? अभिनेता ने किया दिलचस्प खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:36 AM IST
सार
Varun Dhawan: वरुण धवन जल्द ही बेबी जॉन नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान भी विशिष्ट भूमिका में दिखेंगे। हाल ही में वरुण ने सलमान की एक शरारती आदत के बारे में खुलासा किया है।
वरुण धवन और सलमान खान के बीच गहरा भाईचारा है। वरुण हमेशा सलमान की सार्वजनिक रूप से तारीफ करते हैं। वहीं, 'भाईजान' भी उन्हें छोटे भाई की तरह मानते हैं और उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हाल ही में सलमान ने एक बार फिर अपनी दरियादिली का उदाहरण पेश किया और वरुण की आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' में कैमियो करने के लिए सहमति जताई। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में काम करने को लेकर सलमान का फिल्म निर्माताओं से केवल सवाल शूटिंग के समय और स्थान के बारे में ही था।
हाल ही में पिंकविला से बातचीत करते हुए वरुण ने सलमान के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की। सलमान के साथ अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए वरुण ने मजाक में कहा कि उनके अंदर आज भी वह बच्चा है जो हमेशा उनके पास ही रहेगा। वरुण ने कहा, "उनका दिल बहुत बड़ा है और यह सिर्फ इसलिए नहीं कि वह मुझे बच्चा समझते हैं। वह किसी भी बच्चे के साथ वैसे ही होते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
रोटी क्यों छीन लेते थे सलमान?
अभिनेता ने यह भी कहा कि सलमान के उनके प्रति स्नेह का एक कारण उनके पिता और फिल्म निर्देशक डेविड धवन हैं, क्योंकि उन्होंने सलमान के साथ नौ फिल्मों में काम किया है। वरुण ने सलमान के साथ अपनी बचपन की मस्ती भरी यादों को साझा करते हुए कहा कि वे दोनों साथ बैठकर खाना खाते थे। वरुण ने बचपन के समय को याद करते हुए कहा कि सलमान ने उनकी रोटी चुरा ली थी, उन्हें मेरी की मां के हाथ का पनीर बहुत पसंद था।
4 of 6
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम- सलमान खान
सलमान को पसंद है वरुण के मां के हाथ की पनीर की सब्जी
“वह मेरी रोटी लूट लेते थे, उन्हें मेरी मां के हाथ की पनीर बहुत पसंद थी। जब वह पनीर खाते थे, तो मेरी रोटी छीन लेते थे। मुझे उस उम्र में किसी बड़े का ऐसा करना बहुत अजीब लगता था; उस समय आठ-नौ साल के बच्चे के साथ कोई इस तरह मस्ती करे, यह हैरान करने वाला था।” वरुण ने यह भी कहा कि सलमान आज भी उतने ही शरारती हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सलमान के साथ एक कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहेंगे, तो वरुण ने हंसी मजाक में कहा कि यह एक दो-हीरो फिल्म नहीं होगी। उन्होंने कहा, "यह कभी दो-हीरो फिल्म नहीं होगी। एक ही हीरो होगा सलमान खान, और मैं वहां रहूंगा।"
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान
- फोटो : एक्स -SikandarVerse
सलमान के साथ फिल्म में काम करना चाहते हैं वरुण
अभिनेता ने कॉमेडी शैली के प्रति अपनी विशेष रुचि व्यक्त करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि फिल्म का झुकाव कॉमेडी की ओर हो, क्योंकि उन्हें यह शैली बहुत पसंद है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सलमान के साथ एक एक्शन-कॉमेडी में काम करना चाहेंगे, लेकिन उस फिल्म में उनका कॉमेडी की ओर अधिक झुकाव होगा। वरुण ने कहा कि यह एक्शन फिल्म हो सकती है, लेकिन उनका प्राथमिक ध्यान हास्य पर होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "मैं सलमान के साथ गंभीर नहीं हो सकता।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।