सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan: जब वरुण धवन का पीछा कर घर में चुपके से घुसी थी फीमेल फैन, बुलानी पड़ी थी पुलिस, बोले- गलत तरह...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 21 Dec 2024 07:50 PM IST
सार

हाल ही में, रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक साक्षात्कार में वरुण ने अपनी एक महिला फैन के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। वरुण ने कहा, 'एक बार एक फीमेल फैन जबरन मेरे घर घुस गई थी।

विज्ञापन
Baby John Actor Varun Dhawan spoke about uncomfortable fan encounters says she was wife of a very powerful man
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इस समय अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन बेहद अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म का जोरों-शोरों से प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं। अब हाल ही में, वरुण धवन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेता ने बताया है कि एक फैन ने घर तक उनका पीछा किया था, जिस कारण उन्हें पुलिस बुलानी पड़ गई थी। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की कहानी क्या है।

Trending Videos
Baby John Actor Varun Dhawan spoke about uncomfortable fan encounters says she was wife of a very powerful man
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

फैन ने किया था वरुण धवन का पीछा
हाल ही में, रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक साक्षात्कार में वरुण ने अपनी एक महिला फैन के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। वरुण ने कहा, 'एक बार एक फीमेल फैन जबरन मेरे घर घुस गई थी और वह कोई आम लड़की नहीं थी बल्कि एक पावरफुल इंसान की पत्नी थीं। मैं उनके बारे में खुलासा तो नहीं कर सकता हूं, लेकिन गलती उनकी भी नहीं थी। कोई मेरा नाम लेकर उन्हें फंसा रहा था।'

यह खबर भी पढ़ें: Year Ender 2024: कम बजट में बनाई गईं ये दमदार फिल्में, कमाई के मामले में भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby John Actor Varun Dhawan spoke about uncomfortable fan encounters says she was wife of a very powerful man
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

पुलिस ने संभाला था मामला
वरुण ने आगे बताया कि उस महिला फैन को कोई यह बता रहा था कि मैं अपना परिवार छोड़ने जा रहा हूं। यह सच में काफी डरावना अनुभव था। बाद में मुझे पुलिस बुलानी पड़ गई थी। वह अपने किसी पहचान वाले के साथ आई थीं और बाद में यह एक पारिवारिक मामला बन गया था। हालांकि, एक महिला कांस्टेबल ने सारा मामला संभाला और उनके साथ डील किया था।

यह खबर भी पढ़ें: Pushpa 2: भगदड़ मामले के बाद एक्शन मोड में तेलंगाना CM, टिकट की कीमत बढ़ाने और फिल्मों के स्पेशल शोज पर लगाई रोक

Baby John Actor Varun Dhawan spoke about uncomfortable fan encounters says she was wife of a very powerful man
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

घरों से भाग गए थे फैन
अभिनेता ने यह भी बताया कि उनके कई फैन अपने घरों से भाग गए थे और तीन रात बीच पर रुके थे। इसके बाद उन्हें पुलिस बुलानी पड़ी थी। अभिनेता ने कहा, 'एक बार एक फैन जबरन मुझे किस किया था और मुझे बहुत खराब लगा। पहले कई लोगों ने मेरे बट पर चुटकी भी काटी थी, जो मुझे बिल्कुल नहीं पसंद आया था।'

विज्ञापन
Baby John Actor Varun Dhawan spoke about uncomfortable fan encounters says she was wife of a very powerful man
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि कलीस द्वारा निर्देशित और एटली द्वारा निर्मित फिल्म 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगा। यह साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed